8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी की राजस्थान को बड़ी सौगात

Good News For Rajasthan : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थानवासियों को बड़ी सौगात दी है। पीएम ने प्रदेश के लिए 2671 करोड़़ रुपए के बजट की वित्तीय मंजूरी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 3 Mar 2024, 7:45 AM IST

pm_modi_gave_big_gift_to_rajasthan.jpg

Big Gift to Rajasthan : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं को आयुष्मान भव की सौगात दी है। पीएम मोदी ने प्रदेश में आगामी तीन वर्ष में 2 हजार 800 चिकित्सा संस्थान खोलने और इन संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए 2671 करोड़़ रुपए के बजट की वित्तीय मंजूरी दी है।

नई मंजूरी के तहत 2274 उप स्वास्थ्य केन्द्र, 430 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण, 108 ब्लॉक सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाईयों की स्थापना के लिए 2006 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है।

इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर जांच सुविधाओं के लिए 528 करोड रुपए, शहरी उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर जांच सेवाओं के लिए 41 करोड़ रुपए और बीपीएचयू शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (यूएएएम) के लिए 95 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 2800 करोड़ रुपए की मंजूरी पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस सौगात से आयुष्मान भारत और आयुष्मान राजस्थान का संकल्प साकार होगा। प्रदेश में गांव-ढाणी तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुगमतापूर्वक मिल सकेंगी।

यह भी पढ़े- राहुल कस्वां का चुरू से कटा टिकट तो इस पार्टी के नेता ने दिया बड़ा ऑफर