8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल कस्वां का चूरू से कटा टिकट तो इस पार्टी के नेता ने दिया बड़ा ऑफर

Rahul Kaswan's ticket was canceled : राजस्थान में भाजपा ने लोकसभा की 25 सीटों में से 15 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने प्रदेश में कई नये चेहरों को जगह दी है तो 5 पुराने चेहरों के टिकट भी काटे है। ऐसे में अब राहुल कस्वां को इस पार्टी ने बड़ा ऑफर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 3 Mar 2024, 7:10 AM IST

rahul_kaswan.jpg

Congress gave offer to Rahul Kaswan : राजस्थान में भाजपा ने लोकसभा की 25 सीटों में से 15 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। शनिवार देर रात को बीजेपी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी पहली लिस्ट की घोषणा की। इस लिस्ट में देश में 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। भाजपा ने प्रदेश में कई नये चेहरों को जगह दी है तो 5 पुराने चेहरों के टिकट भी काटे है। ऐसे में अब नेताओं को दूसरे राजनीतिक दलों से ऑफर मिलना शुरू हो गया है।

चुरू से टिकट गंवाने के बाद कांग्रेस से राहुल कस्वां को टिकट ऑफर किया है। बीकानेर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विशनारान सियाग ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा कि 'अगर राहुल कस्वां कांग्रेस से चुनाव लड़े तो जीत 100% पक्की।' जिसके बाद कस्वां के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कयास लगाए जा रहे है।

चूरू लोकसभा सीट से लगातार राहुल का कस्वां का विरोध किया जा रहा था। स्थानीय लोग इस बात से नाराज थे कि स्थानीय सांसद उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। कई स्थानों पर उनके विरोध में पोस्टर लगाकर भी विरोध किया गया। पोस्टर में लिखा था- 'मोदी जी आपसे बैर नहीं, चूरू सांसद राहुल कस्वां अब स्वीकार नही।' जिसके बाद भाजपा आलाकमान ने टिकट काटना ही उचित समझा।

राहुल कस्वां के चुरू से टिकट कटने दूसरी वजह यह बताई जा रही है कि राजेंद्र राठौड़ और कस्वां के बीच अदावत कई बार मीडिया में सामने आ चुकी थी। जिसके बाद कथित तौर पर राजेंद्र राठौड़ के समर्थकों ने चूरू में ही राहुल कस्वां के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया और जगह-जगह विरोध के सुर उठना शुरू हुआ।

भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में राजस्थान के पांच वर्तमान सांसदों के टिकट काट दिए है। इनमें बांसवाड़ा (एसटी) कनकमल कटारा, भरतपुर (एससी) से रंजीता कोली, चूरू से राहुल कस्वां, जालोर-सिरोही से देवजी पटेल और उदयपुर (एसटी) रिजर्व सीट से अर्जुनलाल मीणा का टिकट काट दिया गया।

1- बीकानेर - अर्जुन राम मेघवाल (SC)
2- चुरू - देवेंद्र झाझड़िया
3- सीकर - सुमेधानंद सरस्वती
4- अलवर - भूपेंद्र यादव
5- भरतपुर - रामस्वरूप कोली (SC)
6- नागौर - ज्योति मिर्धा
7- पाली - पीपी चौधरी
8- जोधपुर - गजेंद्र सिंह शेखावत
9- बाड़मेर - कैलाश चौधरी
10- जालोर - लुंबाराम चौधरी
11- उदयपुर - मन्नालाल रावत (ST)
12- चित्तौड़गढ़ - सीपी जोशी
13- झालावाड़ बारां -दुष्यंत सिंह
14- कोटा - ओम बिरला
15- बांसवाड़ा - महेंद्रजीत सिंह मालवीय (ST)