जयपुर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का राजस्थान से वादा, जल्द मिल सकती है वंदे भारत मेट्रो और वंदे स्लीपर की सुविधा

Ashwini Vaishnaw Promise : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को रेल भवन में कहा राजस्थान को रिकॉर्ड बजट आवंटित किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा राजस्थान को वंदे भारत मेट्रो और वंदे स्लीपर ट्रेन जल्द मिल सकती है।

less than 1 minute read

Ashwini Vaishnaw Promise : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को रेल भवन में कहा केंद्र के बजट में से राजस्थान को रेलवे के लिए 10 हजार करोड़ रुपए मिले है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि राजस्थान को रिकॉर्ड बजट आवंटित किया गया है। देश में अमृत भारत ट्रेन का दायरा फैलेगा। 50 अमृत भारत ट्रेन स्वीकृत हो गई हैं। यह ट्रेन पूरी तरह नॉन एसी होगी। इसमें 11 कोच जनरल और 11 कोच स्लीपर के होंगे। हर सात से दस दिन में एक वंदेभारत ट्रेन आ रही है। वंदेभारत का स्लीपर वर्जन और वंदेभारत मेट्रो की टेस्टिंग प्रक्रिया चल रही है। इसकी सुविधा भी राजस्थान को जल्द मिल सकती है। वहीं इस बजट में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 85 स्टेशन को डेवलप किया जाएगा।

राजस्थान में अभी चल रहीं हैं तीन वंदे भारत ट्रेन

राजस्थान में अभी तीन वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। इसमें अजमेर-चंडीगढ़, जयपुर-उदयपुर और जोधपुर-साबरमती शामिल है। अभी वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है। जैसे-जैसे ट्रैक सही होंगे ट्रेन की स्पीड को 160 किमी प्रति घंटा भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें -

अभी राजस्थान में 32 प्रोजेक्ट पर चल रहा काम

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अभी राजस्थान में 51 हजार 814 करोड़ रुपए के 32 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इसमें 4 हजार 191 किमी लंबी रेल लाइन भी शामिल है। इसके अलावा 85 स्टेशन को अमृत स्टेशन के रूप में रिडवलप कर रहे हैं। वर्ष 2014 से अब तक 1475 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें -

Published on:
25 Jul 2024 01:13 pm
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर