इससे पहले विधायक पब्बाराम विश्नोई के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विधान सभा में बताया कि वर्तमान में प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा राज्य सरकार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है। स्थानान्तरण के संबंध में सभी सम्बन्धित पक्षों जैसे आमजन, शिक्षाविद एवं शैक्षिक संगठनों के विचार एवं सुझाव आमंत्रित कर विमर्श किया जाकर नीति बनाने की प्रक्रिया विचाराधीन है।