जयपुर

Indian Railway : रेलवे की नई सुविधा, ढेहर के बालाजी से चूरू के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

Indian Railway : रेलवे की नई सुविधा। रेलवे ने ढेहर के बालाजी से चूरू के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। जानें पूरा शेड्यूल।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2024, 12:29 PM IST
Railway New Facility Dhehar Balaji Churu Special Train will Run
Indian Railway : रेलवे की नई सुविधा, ढेहर के बालाजी से चूरू के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

Indian Railway : रेलवे की नई सुविधा। ट्रेनों में बढ़ रहे यात्रीभार के चलते रेलवे ने ढेहर के बालाजी से चूरू के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन रविवार छोड़कर 17 जून से 7 अगस्त तक ढेहर के बालाजी स्टेशन से शाम 6.40 बजे रवाना होकर रात 11.30 बजे चूरू पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चूरू से अलसुबह 4 बजे रवाना होकर सुबह 9 बजे ढेहर के बालाजी पहुंचेगी।

ढेहर का बालाजी से शाम 6.40 बजे चलेगी

सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ढेहर का बालाजी (जयपुर)-चूरू-ढेहर का बालाजी (जयपुर) ट्रेन नम्बर 09702 है। यह स्पेशल ट्रेन 17 जून - 7 अगस्त (सिर्फ रविवार को नहीं चलेगी) तक ढेहर का बालाजी से रोज शाम 6.40 बजे रवाना होकर देर रात 11.30 बजे चूरू पहुंचेगी। ट्रेन नम्बर 09701 चूरू - ढेहर का बालाजी (जयपुर) स्पेशल ट्रेन का सोमवार से (रविवार को छोड़कर) संचालन किया जा रहा है। ट्रेन चूरू से अलसुबह 4 बजे रवाना होकर 9 बजे ढेहर के बालाजी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें -

इन स्टेशनों पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन रास्ते में नींदड़, बैनाड़, भट्टों की गली, चौमूं, लोहारवाडा, गोविंदगढ़ मलिकपुर, छोटा गुढ़ा सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। सभी 10 जनरल कोच पूरी तरह अनरिजर्व्ड होंगे। इस स्पेशल ट्रेन में न्यूनतम किराया 30 रुपए होगा।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
17 Jun 2024, 12:29 PM IST
Published on: