मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में आया परिवर्तन हम सब ने देखा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गत 10 वर्षों में गरीब कल्याण, देश का विकास, सीमाओं की सुरक्षा और विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने सहित सभी क्षेत्रों में देश का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन गरीबों, महिलाओं, किसानों एवं युवाओं के कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही किसानों के लिए सम्मान निधि की 17वीं किस्त को मंजूरी दी है।