राज्य सहित अन्य प्रदेशों से आए अजमेरी, गुर्जरी, तोतापरी, अलवरी, मेवाती, जमनापारी, सोजात, सिरोही व नागौरी नस्ल के बकरों की कीमत (10,000 से लेकर 2 लाख रुपए तक) इस बार सबसे ज्यादा है। भेड़ सहित दुंबे भी मंडी में बिक रही हैं। कुचामन से आए व्यापारी नाजिमुद्दीन ने बताया कि बकरों को खिलाए जाने वाली सामग्री जौ, चारा, लौंग पत्ता और तिल्ली के तेल की कीमतें बढ़ने का असर भी उनके दामों पर पड़ा है।