जयपुर

रेलवे की परीक्षा देना हुआ आसाना, अब तैयारी में ऐसे मिलेगी मदद

इसका शुभारंभ उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक टी.पी सिंह ने किया...
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2018, 11:08 AM IST
indian railway

जयपुर। श्रमिक नेता कॉमरेड उमरावमल पुरोहित के जन्मदिन पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की ओर से रेल कर्मचारी एवं उनके परिवार के बच्चों के लिए रेलवे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए नई वेबसाइट www.nwreu.org पर Competitve Exam Prepration नाम से प्रारम्भ की गई है। इससे उन्हें परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी। इसका शुभारंभ उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक टी.पी सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मे मंडल मंत्री आर.के.सिंह की ओर से महाप्रबंधक को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा मंडल मंत्री अजमेर अरुण गुप्ता मण्डल और मंडल मंत्री जोधपुर मनोज परिहार ने प्रमुख वित्त सलाहकार देवी लाल का अभिनंदन किया।

वहीं दूसरी ओर एसएससी में गड़बड़ी की होगी सीबीआई जांच
संयुक्त स्नातक स्तर के टीयर-2 की परीक्षा में कथित तौर पर हुई धांधली की जांच अब सीबीआई करेगी। राज्य कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने परीक्षार्थियों की मांग मान ली है। इसके लिए एजेंसी की सीएफएसएल टीम मदद करेगी। इससे पहले दिल्ली में एसएससी परीक्षा में हुई तथाकथित धांधली के खिलाफ सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर हजारों छात्र अड़े हुए थे। बीती 17-22 फरवरी तक हुई परीक्षा का पर्चा पहले ही लीक हो चुका था। परीक्षा टीयर 2 में 1,89,843 छात्र शामिल हुए थे।

एमफिल : 749 में से सिर्फ चार पास!
जेएनयू में नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम आ गया है और हिन्दी विभाग में 749 छात्रों में से सिर्फ चार का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है। विभाग में एमफिल/पीएचडी कार्यक्रम में 12 सीटें हैं। अन्य केंद्रों का भी यही हाल है और कम छात्रों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। छात्रों और शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि वंचित तबके से आने वालों को अतिरिक्त अंक नहीं दिए जा रहे हैं। सेंटर फॉर इंडियन लेंगवेज्स के प्रमुख गोबिंद प्रसाद ने कहा कि आरक्षण की नीति को खत्म कर दिया गया है।

Published on: