जयपुर

होली पर रेलवे का बिहार-यूपी के लोगों को बड़ा तोहफा, यात्रियों के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन

Holi Special Train : होली पर रेलवे ने बिहार, यूपी और बंगाल के यात्रियों के लिए हावड़ा से राजस्थान के खातीपुरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
less than 1 minute read
Mar 21, 2024
holi_special_train.jpg

Indian Railway : होली पर रेलवे ने बिहार, यूपी और बंगाल के यात्रियों के लिए हावड़ा से राजस्थान के खातीपुरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हावड़ा-खातीपुर ट्रेन तकरीबन 30 घंटे में खातीपुरा पहुंचाएगी। इस बीच इसका ठहराव बिहार-यूपी-बंगाल के कई जगहों पर भी रहेगा। हावड़ा खातीपुरा स्पेशल ट्रेन (एक तरफा) होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा चलाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 03007, हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल (एक तरफा) हावड़ा से 23 मार्च दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर अगले दिन 17:00 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इस दौरान ये ट्रेन रविवार सुबह 5:35 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी और यहां से सुबह 5:40 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, टूण्डला, आगराफोर्ट, बांदीकुई व दौसा समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 20 स्वीपर कोच और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

Published on:
21 Mar 2024 10:40 am
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम रण: वोट मांगने घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, जानिए किस वार्ड में कैसा रहा चुनावी माहौल?

राजस्थान में पहली बार एक साथ गरजेंगे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें RLP-AIMIM के ‘शक्ति प्रदर्शन’ में क्या ख़ास?

जयपुर के DAV स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपने गुरुओं का जताया आभार

Jaipur Nagar Nigam Election : डिप्टी सीएम दिया कुमारी के ‘गढ़’ में फंसा पेंच! विद्याधर नगर के कई वार्डों में BJP के बाग़ी, मुकाबला ‘टाइट’

राजस्थान निकाय चुनाव: सभी 10 निगम जीतने के लिए BJP अपना रही ‘महाराष्ट्र मॉडल’, जानें क्या है यह पूरा प्लान?