Rajasthan Weather : होली जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे मौसम में गर्माहट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राजस्थान के बाड़मेर का तापमान सर्वाधिक दर्ज किया गया। यहां दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस सीजन में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। प्रदेश में अब दिन गर्म होने लगे हैं। दिन में गर्मी बढ़ने लगी हैं वहीं रात में मौसम सुहावना रहता है। अजमेर, अलवर, कोटा, जोधपुर में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़े हैं।