इस मौसम में पहली बार रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के स्तर तक पहुंच गया। जो अब तक 18 डिग्री के स्तर पर ही था। इसी तरह से अधिकतम तापमान भी 35 के दायरे से बढ़कर 36 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम में गर्मी का असर बढ़ने के चलते इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानों में कूलर-एयरकंडीशनर, रेफ्रीजरेटर आदि सामान का स्टॉक बढ़ाया जा रहा है। दोपहर में तेज धूप के कारण कलेक्ट्रेट और हनुमान चौराहा जैसे भीड़ वाले और व्यस्त स्थान भी खुले-खुले नजर आए। सड़कों पर निकलने वाले लोग चेहरों पर रंगीन चश्में और सिर पर टोपी लगा कर अपना बचाव करने लगे हैं।