जयपुर

Railways Decision : रेलवे का बड़ा तोहफा, जयपुर रूट पर 2 नई ट्रेनें, एक स्पेशल और एक प्रीमियम, जानें पूरा ब्योरा

Railways Decision : रेलवे ने जयपुर के रास्ते प्रयागराज-गांधीग्राम द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस के बीच सुपरफास्ट नॉन स्टॉप प्रीमियम ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

2 min read
Railways Decision : फाइल फोटो पत्रिका

Railways Decision : रेलवे ने प्रयागराज और गांधीग्राम के बीच द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और लंबी वेटिंग से राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रयागराज-गांधीग्राम द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 मई से 14 जुलाई तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को प्रयागराज से शाम 4.15 बजे रवाना होगी व अगले दिन सुबह 4 बजे जयपुर स्टेशन पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन सुबह 4.10 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3.30 बजे गांधीग्राम पहुंचेगी।

इसी प्रकार गांधीग्राम-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 मई से 15 जुलाई तक संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार और बुधवार को गांधीग्राम से शाम 5.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे जयपुर स्टेशन पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन सुबह 4.10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

Railways Decision : जयपुर-हैदराबाद के बीच नई नियमित साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी, देखें पूरा शेड्यूल

द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के ठहराव

रेलवे के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में फतेहपुर, गोविन्दपुरी, इटावा, टूण्डला, ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, फालना, सुमेरपुर-जवाईबांध, आबूरोड, पालनपुर, महेसाणा और चांदखेड़ा रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट नॉन स्टॉप प्रीमियम ट्रेन

रेलवे ने जयपुर और बान्द्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट नॉन स्टॉप प्रीमियम ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाया मदार-आदर्शनगर बाईपास होकर संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक सफर मिल सकेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट नॉन स्टॉप प्रीमियम ट्रेन 3 से 24 जून कुल 4 ट्रिप संचालित की जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को शाम 7.40 बजे जयपुर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.15 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी प्रकार बान्द्रा टर्मिनस से यह ट्रेन 4 से 25 जून तक चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 3.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.45 बजे जयपुर पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि, यह ट्रेन नॉन स्टॉप रहेगी लेकिन मार्ग में केवल परिचालनिक कारणों से चित्तौड़गढ़, रतलाम और सूरत स्टेशनों पर ही ठहराव करेगी। इससे यात्रियों का सफर समय कम होगा और सीधे कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

धरणगांव में रुकेगी कोयम्बटूर-जयपुर वीकली स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर वीकली स्पेशल ट्रेन का धरणगांव स्टेशन पर ठहराव शुरू करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोयम्बटूर-जयपुर वीकली स्पेशल ट्रेन 4 जून से, जयपुर-कोयम्बटूर वीकली स्पेशल 7 जून से धरणगांव स्टेशन पर रुकेगी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

जयपुर व्याख्याता भर्ती परीक्षा : कल से चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

जयपुर व्याख्याता भर्ती परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने जयपुर-रेवाड़ी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 31 मई से 3 जून तक जयपुर से तथा 1 से 4 जून तक रेवाड़ी से कुल चार-चार ट्रिप संचालित होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन शाम 7.10 बजे जयपुर से रवाना होकर रात 12.50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। वहीं रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल ट्रेन रात 1.30 बजे रवाना होकर सुबह 7 बजे जयपुर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर और खैरथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ये भी पढ़ें

Hanuman Beniwal : सांसद हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में बदलाव, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के 3 पीएसओ हटाए
Published on:
30 May 2026 09:50 am
Also Read
View All