जयपुर

Rajasthan: रेलवे का बड़ा फैसला, योगनगरी व जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन बदले रूट से चलेगी, 2 ट्रेनों के बढ़ाए अतिरिक्त फेरे

Railway Alert : साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश ट्रेन और जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन बदले रूट से चलेगी। वहीं जयपुर-बांद्रा स्पेशल और भावनगर-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। जानें पूरा मामला।
2 min read
railways decision yoganagari and jammu tawi ajmer trains run changed route
Rajasthan : फाइल फोटो पत्रिका

Railway Alert : रेलवे ने साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश ट्रेन और जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन को बदले रूट से चलाने का फैसला किया है। वहीं यात्रियों की राहत के लिए जयपुर-बांद्रा स्पेशल और भावनगर-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गाजियाबाद यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश ट्रेन 4 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। जिससे यात्रियों को परेशानी होगी। 4 दिसंबर को साबरमती से रवाना होने वाली ट्रेन दिल्ली-शाहदरा-नोली-शामली-टपरी होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन गाजियाबाद, नया गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, सकौती टांडा, मुजफ्फरनगर और देवबंद स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

ट्रैफिक ब्लॉक: बदले रूट से चलेगी जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन

जयपुर। उत्तर रेलवे के दिल्ली-अम्बाला कैंट रेलखंड पर भैनी खुर्द-तरावड़ी स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन 14 अक्टूबर को जम्मूतवी से परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन कुरुक्षेत्र-नरवाना-शकूरबस्ती-दिल्ली होकर अजमेर पहुंचेगी।

राहत: जयपुर-बांद्रा स्पेशल के बढ़ाए 8 फेरे

जयपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जयपुर-बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार किया है। जिससे मुंबई आने जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जयपुर से 29 नवंबर तक व बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से 30 नवंबर तक संचालित होगी।

भावनगर-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन के 7 अतिरिक्त फेरे बढ़े

नारनौल. पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन संख्या 09257/09258 भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन को आगे बढ़ाने का निर्णय किया है। इस ट्रेन के 7 अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे, जिससे नारनौल, अटेली और रेवाड़ी सहित इस रेलमार्ग के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09257 भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती प्रत्येक शुक्रवार को 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 09258 शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस प्रत्येक शनिवार को 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन कुल 7 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 09257 भावनगर टर्मिनस से दोपहर 2.20 बजे रवाना होगी। यह अजमेर सुबह 3.25 बजे, रींगस सुबह 6.05 बजे और नारनौल सुबह 7.44 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह रेवाड़ी सुबह 9 बजे और शकूरबस्ती सुबह 10.55 बजे पहुंचेगी।

वापसी में, ट्रेन संख्या 09258 शकूरबस्ती से दोपहर 1.15 बजे रवाना होगी। यह रेवाड़ी दोपहर 2.25 बजे, नारनौल दोपहर 3.09 बजे, रींगस शाम 4.39 बजे और अजमेर शाम 7.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 8.50 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।

Updated on:
04 Oct 2026 09:35 pm
Published on:
04 Oct 2026 09:34 pm