4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaisalmer : टायर फटने से अनियंत्रित वाहन ट्रांसफार्मर में घुसा, 7 एयरफोर्स अधिकारी बाल-बाल बचे, टला बड़ा खतरा

Jaisalmer: जैसलमेर के लाठी कस्बे के मुख्य बाजार से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर रविवार को अचानक हुए हादसे ने लोगों को दहला दिया। एयरफोर्स अधिकारियों को लेकर जा रही स्कॉर्पियो का चलते समय टायर फट गया। जानें फिर क्या हुआ।
2 min read
Google source verification
jaisalmer uncontrolled Vehicle in transformer 7 air force officers escaped

Jaisalmer : लाठी के मुख्य बाजार में एनएच-11 पर टायर फटने के बाद ट्रांसफार्मर से टकराया वाहन। फोटो पत्रिका

Jaisalmer : जैसलमेर के लाठी कस्बे के मुख्य बाजार से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर रविवार को अचानक हुए हादसे ने लोगों को दहला दिया। एयरफोर्स अधिकारियों को लेकर जा रही स्कॉर्पियो का चलते समय टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रांसफार्मर के साथ विद्युत पोल भी धराशायी हो गया। वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

राहत की बात यह रही कि हादसे में वाहन में सवार सातों एयरफोर्स अधिकारी सुरक्षित रहे। किसी अधिकारी या राहगीर को चोट नहीं आई। हादसे के समय विद्युत आपूर्ति बंद होने से करंट की चपेट में आने जैसी गंभीर स्थिति भी टल गई।

तेज धमाके की आवाज सुनकर बाजार में जमा हुई भीड़

हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के दुकानदार और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता मांगीलाल दर्जी, कैलाश मेघवाल, रावल बंजारा और गणेश पंवार सहित आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहन और धराशायी विद्युत पोल-ट्रांसफार्मर को देखा तो हादसे की गंभीरता का अंदाजा हुआ।

बिजली बंद थी, इसलिए टला करंट का बड़ा खतरा

हादसे के समय क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद थी। ऐसे में वाहन के ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल से टकराने के बावजूद करंट फैलने की स्थिति नहीं बनी। यदि उस समय विद्युत आपूर्ति चालू होती तो हादसा और गंभीर हो सकता था। ट्रांसफार्मर और पोल गिरने से आस-पास की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई।

सूचना मिलते ही लाठी थाने के सहायक उपनिरीक्षक किशनसिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में वाहन का टायर फटना हादसे का कारण सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।