जयपुर

Vande Bharat Train: होली से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, कल से नहीं दौड़ेगी जयपुर-उदयपुर वंदे भारत ट्रेन; अब इस रूट पर चलेगी

Indian Railways: रेलवे ने कम यात्री भार का हवाला देकर होली से पहले जयपुर-उदयपुर और उदयपुर-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन बंद करने का फैसला लिया है।

less than 1 minute read
Feb 13, 2026
वंदे भारत ट्रेन। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। रेलवे ने कम यात्री भार का हवाला देकर होली से पहले जयपुर-उदयपुर और उदयपुर-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 14 फरवरी से उदयपुर-जयपुर और 15 फरवरी से उदयपुर सिटी-आगरा के बीच नहीं चलेगी। इस ट्रेन की शुरुआत सितंबर 2023 में हुई थी। हालांकि, कुछ समय बाद यात्रीभार अपेक्षा से कम रहा।

घाटे को देखते हुए रेलवे ने पहले इसके फेरे घटाए और सप्ताह में छह दिन के बजाय तीन दिन जयपुर-उदयपुर व तीन दिन उदयपुर-आगरा के बीच संचालन किया गया। अब रेलवे ने दोनों ही रूटों पर इसका संचालन पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan New Underpass: राजस्थान के इस शहर को 2 नए अंडरपास की सौगात, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

अब उदयपुर सिटी-असारवा रूट पर चलेगी

इस वंदे भारत रैक को अब उदयपुर सिटी से असारवा के बीच संचालित किया जाएगा। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और एक दिन मेंटेनेंस रहेगा। यह सुबह 6:10 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर 10:25 बजे असारवा पहुंचेगी, जबकि असारवा से शाम 5:45 बजे रवाना होकर रात 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

त्योहारों में रहती थी भारी भीड़

रेलवे सूत्रों के अनुसार, सामान्य दिनों में इस ट्रेन में 50 से 60 प्रतिशत यात्रीभार रहता था, लेकिन त्योहारों के दौरान यह 80 से 85 प्रतिशत से अधिक पहुंच जाता था। जिन यात्रियों को अन्य ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिलती थी, उनके लिए यह बेहतर विकल्प साबित होती थी। ऐसे में होली से ठीक पहले इसका संचालन बंद करना यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला फैसला माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Good News: राजस्थान का यह रेलवे ट्रैक अब होगा डबल, 470 करोड़ रुपए की मंजूरी, ये फायदे होंगे

Also Read
View All

अगली खबर