जयपुर

Rain Alert: सावधान रहें, देर रात 10 बजे आया अलर्ट, 4 जिलों में रात भर बारिश, ओलावृष्टि और तेज अंधड़

IMD Alert: इसमें ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट दोनों शामिल हैं। 4 अप्रैल 2026 की रात भर हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और गरज-चमक वाले बादलों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

2 min read
Apr 04, 2026

Weather Update: जयपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मेट्रोलॉजिकल सेंटर जयपुर ने शनिवार देर रात नाउकास्ट वार्निंग-06 जारी की है। इसमें ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट दोनों शामिल हैं। 4 अप्रैल 2026 की रात भर हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और गरज-चमक वाले बादलों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।


चेतावनी के अनुसार, दौसा, टोंक, सवाईमाधोपुर व करौली जिले और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। जयपुर, अलवर, झुंझुनू और आसपास के इलाकों में भी मेघगर्जन, हल्की बारिश और 20-30 किमी/घंटे की गति वाली तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें

Farmers Relief: बारिश-ओलावृष्टि से प्रभावित गेहूं पर मानकों में छूट, सोमवार से तेज होगी एमएसपी पर खरीद


यह अलर्ट रात 10 बजे जारी किया गया और आगामी तीन घंटों तक मान्य माना जा रहा है, लेकिन मौसम की तेजी से बदलती स्थिति को देखते हुए पूरी रात बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में ऐसी गतिविधियां देखी जा रही हैं।

प्रभाव क्या होंगे?

तेज हवाओं और बिजली गिरने से कमजोर संरचनाएं, कच्चे मकान, झोपड़ियां और पेड़ों की डालियां प्रभावित हो सकती हैं। बिजली के खंभों और तारों पर भी असर पड़ सकता है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। सड़कों पर पानी भरने और दृश्यता कम होने से वाहन चलाने वालों को सतर्क रहना होगा।

मौसम विभाग की जारी की यह अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें। पेड़ों के नीचे खड़े न हों, खुले मैदान में न निकलें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल लें। ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें और मौसम की लगातार जानकारी लेते रहें। किसान भाई खड़ी फसलों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

आगामी दिनों में ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम

राजस्थान में आगामी दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।


5 अप्रैल 2026 को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है।
6 अप्रैल को भरतपुर संभाग में हल्की वर्षा की संभावना है, वहीं बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है।
7 अप्रैल को जयपुर और भरतपुर संभाग के साथ-साथ बीकानेर व जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Development: रेगिस्तान में ‘वाटर हाइवे’ का सपना, बदलेगा राजस्थान का भविष्य?

Published on:
04 Apr 2026 10:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर