जयपुर

Rain Forecast: आज आया मौसम विभाग का नया अलर्ट, जानिए 5 से 18 सितम्बर तक राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

Heavy rain in Rajasthan: मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के अनुसार जोधपुर-बीकानेर संभाग के कुछ भागों में पांच सितम्बर से बारिश की गतिविधियों में बढोत्तरी होगी। वहीं जोधपुर संभाग में पांच से सात सितम्बर के दौरान कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश की संभावना जताई गई है।
less than 1 minute read
Sep 04, 2025
Feature image

IMD Weather Update: जयपुर। राजस्थान में इन दिनों मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार पूरे माह ही मानसून सक्रिय रहेगा।
मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर ने आज यानी 4 सितम्बर को अगले दो सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

इस प्रकार रहेगा अगले 15 दिन राजस्थान में मौसम

4 से 10 सितंबर: राज्य के पूर्वी, दक्षिणी व दक्षिण-पश्चिमी भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने की प्रबल संभावना।

11 से 18 सितंबर: पश्चिमी भागों में सामान्य से कम व पूर्वी भागों में सामान्य के आसपास बारिश होने की संभावना है।

5,6 व 7 सितम्बर को इन दो संभागों में बारिश बनेगी कहर

राजस्थान में मौसम विभाग के अनुसार पांच सितम्बर से सात सितम्बर तक दो संभागों में बारिश कहर बनकर टूट सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के अनुसार जोधपुर-बीकानेर संभाग के कुछ भागों में पांच सितम्बर से बारिश की गतिविधियों में बढोत्तरी होगी। वहीं जोधपुर संभाग में पांच से सात सितम्बर के दौरान कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Updated on:
04 Sept 2025 09:05 pm
Published on:
04 Sept 2025 09:04 pm