
Rajasthan temperature update: जयपुर। मानसून का आगमन इस बार समय से पहले हुआ और प्रदेश में सामान्य से अधिक बरसात हुई। लेकिन 8 सितंबर से बरसात का दौर थमते ही मौसम का रुख बदल गया है। लगातार तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। श्रीगंगानगर से लेकर चूरू, बीकानेर, फलौदी और अलवर जैसे इलाकों में पारा चढ़ने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है।
12 सितंबर को श्रीगंगानगर का तापमान 36.5 डिग्री तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं अन्य जिलों में भी तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सुबह-शाम हल्की ठंडक जरूर है, लेकिन दोपहर में तेज गर्मी परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने 17 सितंबर से फिर से बरसात लौटने की संभावना जताई है। ऐसे में जाते-जाते मानसून से प्रदेशवासियों को एक बार फिर राहत की उम्मीद बनी हुई है।
| जिला | 12 सितम्बर | 11 सितम्बर | 10 सितम्बर | 9 सितम्बर | 8 सितम्बर |
|---|---|---|---|---|---|
| श्रीगंगानगर | 36.5° C | 35.9° C | 34.4° C | 34.8° C | 34.5° C |
| चूरू | 35.6° C | 34.8° C | 35.4° C | 34.4° C | 34.4° C |
| बीकानेर | 35.2° C | 34.0° C | 33.8° C | 34.5° C | 34.2° C |
| फलौदी | 35.0° C | 33.8° C | 33.6° C | 33.2° C | 31.8° C |
| अलवर | 35.4° C | 34.0° C | 34.0° C | 34.4° C | 33.5° C |
| पिलानी | 35.7° C | 35.0° C | 34.7° C | 35.2° C | 34.0° C |