जयपुर

सिर्फ 12 किलोमीटर लंबी सड़क पर इतने जलभराव, देखकर रह जाएंगे हैरान

दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी और आस—पास के गांवों में पीडब्ल्यूडी नहीं क्षतिग्रस्त सड़कों की सुध नहीं ले रहा
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 1:26 PM IST
rain
rainy Weather Affect human via Mosquito

जयपुर

दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़कों की सार-संभाल के अभाव में दुर्दशा हो रही है। सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढे वाहन चालकों समेत आमजन के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। कई गांवों में सड़कों के बीचों-बीच जलभराव से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बावजूद इसके पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के क्षतिग्रस्त सड़कों की सुध नहीं ली जा रही है। जैसे उनका आमजन की समस्या से उनको कोई सरोकार ही नहीं है।

दर्जनों गांव जुड़ते हैं इस गांव से फिर भी यह हाल

धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी को उपखंड मुख्यालय सिकराय से जोडऩे वाली सड़क की दुर्दशा भी किसी से छिपी हुई नहीं है। यहां 12 किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण जलभराव हो रहा है जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सड़क बालाजी कस्बे से निकलकर उदयपुरा, भालपुर, नांदरी, चांदूसा व गनीपुर समेत दर्जनभर गांवों से गुजरते हुए उपखंड मुख्यालय सिकराय पहुंचती है। इस सड़क मार्ग से बालाजी समेत टोडाभीम, नाहर खोर्रा, ठीकरिया, मीणा सीमला क्षेत्र के लोग भी आवाजाही करते हैं। जहां सिकराय से लेकर बालाजी तक 19 जगहों पर जलभराव हो रहा है। इससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

बालाजी के श्रद्धालु भी परेशान

बालाजी के दर्शनों केलिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालु उदयपुरा रोड से होकर जयपुर-आगरा हाइवे पर चढ़ते हैं। ऐसे में उदयपुरा के रास्ते में जलभराव परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं गनीपुर गांव के मुख्य रास्ते में जलभराव ग्रामीणों के लिए आवागमन में बाधक बना हुआ है। गनीपुर के ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण दुपहिया व पैदल आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में देखना होगा कि आमजन को हो रही परेशानी को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग कितनी सजगता के साथ सड़कों को दुरुस्त करेगा।

Published on:
Also Read
View All