मथुरा। जिले के थाना राया क्षेत्र में बारिश के चलते एक मकान गिर गया जिससे मकान के अंदर सो रहे पांच लोग घायल हो गए। जब ग्रामीणों को मकान गिरने के बारे में पता चला तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया। जहाँ सभी घायलों का इलाज चल रहा है।