जयपुर

खुशखबरी, अब ऑनलाइन दर्ज हो सकेंगी सायबर अपराध की शिकायतें

प्रदेश में सायबर अपराध की शिकायतें अब ऑनलाइन भी दर्ज कराई जा सकेंगी।
less than 1 minute read
Dec 22, 2019
दूसरे राज्यों के बदमाश राजस्थान पुलिस के लिए बने सिरदर्द, 6 माह में 778 वारदात को अंजाम दिया
दूसरे राज्यों के बदमाश राजस्थान पुलिस के लिए बने सिरदर्द, 6 माह में 778 वारदात को अंजाम दिया

जयपुर। प्रदेश में सायबर अपराध की शिकायतें अब ऑनलाइन भी दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई है। पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि पोर्टल पर महिलाओं, बच्चों से संबंधित अपराध एवं अन्य सायबर अपराध के विकल्प उपलब्ध हैं।

महिलाओं व बच्चों से संबंधित मामलो में आमजन पोर्टल पर अपनी पहचान छिपा कर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते समय अनिवार्य विकल्प भरकर स्वयं के मोबाइल नंबर, संदिग्ध मोबाइल नंबर, संदिग्ध वेबसाइट या सोशल साइट का यूआरएल एड्रेस या लिंक आवश्यक रूप से भरें। गलत जानकारी देने पर दंड संहिता के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

महिला व बच्चों से संबंधित अपराध की रिपोर्ट में ऑनलाइन बाल अश्लीलता, बाल यौन शोषण सामग्री या दुष्कर्म से संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। सायबर अपराध की रिपोर्ट में मोबाइल अपराध, ऑनलाइन और सोशल मीडिया अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, रैनसमवेयर, हैकिंग, क्रिप्टोकरेंसी अपराध से संबंधित शिकायतों की रिपोर्ट कर सकते हैं।

सायबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज करते समय क्रेडिट कार्ड की रसीद, बैंक कथन, ऑनलाइन मनी ट्रांसफर रसीद, ई-मेल की कॉपी, वेबपेज का यूआरएल चैट टेप, संदिग्ध नंबर स्क्रीन शॉट, वीडियो या अन्य दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

Published on:
22 Dec 2019 12:42 pm