8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम गहलोत का बड़ा आरोप, ‘भाजपा शासित प्रदेशों में ही क्यों हो रही हिंसा’?

सीएम ने कहा, 'हिंसा की खबरें भाजपा शासित प्रदेशों से ही क्यों आ रही हैं। कल महारष्ट्र में भी मार्च निकाला गया, जिसमें एक लाख लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारा शांति मार्च गांधीवादी और अहिंसावादी तरीके से होगा।'
less than 1 minute read
Google source verification
Ashok Gehlot on Citizen Amendment Act, takes on PM Modi

जयपुर।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में हो रहे हो-हल्ले के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल किया है कि आखिर हिंसक घटनाएं भाजपा शासित प्रदेशों में ही क्यों हो रहीं हैं? सीएम गहलोत की इस आरोप भरी प्रतिक्रिया ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।


सीएम गहलोत रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय हीरालाल देवपुरा की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद और शांति मार्च के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'अभी भी धमकाने वाले बयान दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री से अपील है कि देश की जनभावनाओं को समझें, अवैध घुसपैठियों को सिमित करें, इसे लेकर हमारा विरोध नहीं है। इसपर हम आपका साथ देंगे। लेकिन अपने स्वार्थ के लिए संविधान का गला घोंटना ठीक नहीं है।'


सीएम ने कहा, 'हिंसा की खबरें भाजपा शासित प्रदेशों से ही क्यों आ रही हैं। कल महारष्ट्र में भी मार्च निकाला गया, जिसमें एक लाख लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारा शांति मार्च गांधीवादी और अहिंसावादी तरीके से होगा।'