जयपुर

Rajasthan Rain: 15 जिलों में IMD का येलो अलर्ट, 3 घंटे के अंदर बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Rajasthan Rain: मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में 3 घंटे के अंदर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हुआ है।

2 min read
Jan 31, 2026
बारिश के दौरान की तस्वीर (फाइल फोटो)

जयपुर। राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार मौसम फिर बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 3 घंटे के अंदर प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान मेघगर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अजमेर और जयपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए 13 जिलों बारिश का येलो अलर्ट और 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट वाले जिलों में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, अलवर, करौली, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, बारां, कोटा और झालावाड़ शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

Hailstorm Warning: 1 फरवरी को राजस्थान के इन 9 जिलों में ओलावृष्टि, 40–50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

सुरक्षित रहने की अपील

मौसम विभाग ने बताया कि येलो अलर्ट वाले जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है । मौसम विभाग ने आम लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अजमेर और जयपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों पर पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा आकाशीय बिजली और तेज अंधड़ (अपेक्षित हवा की गति 30-40 Kmph) आने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।

इस दौरान कमजोर संरचनाएं, कच्चे घरों, दीवारों, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ों आदि को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल देने और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करने की सलाह दी है।

कल भी हो सकती है बारिश

इसके पहले मौसम विभाग ने बताया कि आज एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से 31 जनवरी और 1 फरवरी को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

3-4 फरवरी तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने इसके बाद एक और नया बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, 2 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इसकी वजह से पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां 3-4 फरवरी तक जारी रह सकती हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में मौसम ने फिर ली करवट, ओलावृष्टि के साथ बारिश का अलर्ट, जानें 1, 2, 3 और 4 फरवरी का Weather Update

Also Read
View All

अगली खबर