Rajasthan News : राजस्थान में 17 नए जिले और 3 संभाग पर आया नया अपडेट। डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा और राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने क्या कहा जानें।
Rajasthan News : राजस्थान में अशोक गहलोत के कार्यकाल में 17 नए जिले और 3 संभाग का गठन किया गया था। इनमें जयपुर और जोधपुर में शहरी और ग्रामीण 2-2 जिले बनाए गए। अब राजस्थान में भाजपा की नई सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 5 मंत्रियों की उप समिति गठित की गई। अब यह कमेटी जिलों और संभागों के गठन की समीक्षा करेगी। अब इस मामले में समीक्षा के लिए गठित उप-समिति पर राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा कहते हैं, मैं समीक्षा करने के लिए समिति के सदस्यों से बात करूंगा और फिर सुधारात्मक कदम उठाऊंगा। पिछली सरकार बिना समीक्षा के कई फैसले लिए हैं।
इस मामले में राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से यह सरकार बनी है, उनका पूरा ध्यान पिछली सरकार के कार्यों की समीक्षा करने पर ही लगा हुआ है। हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है, उन्हें इसकी समीक्षा करने दीजिए।
यह भी पढ़ें -
इसके बाद टीका राम जूली ने भजनलाल सरकार पर सवाल दागते हुए कहा लेकिन सरकार का विजन क्या है? वे इन 5 वर्षों में राज्य को किस स्तर पर ले जाना चाहते हैं? जो जिले बने हैं, वो बहुत पहले बन जाने चाहिए थे। इतना बड़ा राज्य है और सिर्फ 33 जिले थे। आज 50 जिले हैं। मुझे लगता है सरकार को कहना चाहिए था कि जो कमियां हैं, उनको सुधारेंगे। जरूरत पड़ने पर और भी अधिक जिले बनाने से राज्य भर में एक सकारात्मक संदेश जाएगा और उनकी दूरदर्शिता भी झलकेगी।
यह भी पढ़ें -