जयपुर

पंचायत-निकाय चुनाव से पहले राजस्थान प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल, 183 आरएएस अधिकारियों, 123 उप अधीक्षकों और 48 प्रशिक्षु आरपीएस के हुए तबादले

RAS Transfer List: राजस्थान सरकार ने 183 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, इसको लेकर राजस्थान कार्मिक विभाग की तरफ से सूची जारी की गई है। ये तबादले और पदास्थापन तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। इसके साथ ही 123 उप अधीक्षकों और 48 प्रशिक्षु आरपीएस के भी तबादले किए गए हैं।
3 min read
• •
Aug 11, 2026
ras transfer
RAS Transfer: कार्मिक विभाग ने 183 आरएएस के किए तबादले (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। राजस्थान सरकार ने निकाय और पंचायत चुनावों से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 183 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ओएसडी योगेश कुमार श्रीवास्तव समेत कई अहम अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। चुनाव से पहले लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात और गृह जिलों में पदस्थ अधिकारियों को भी बदला गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, तीन साल से एक ही जगह पर तैनात अधिकारियों और गृह जिले में पदस्थ अफसरों के तबादले किए गए हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। इस तबादला सूची में सबसे चर्चित नाम मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी के रूप में तैनात योगेश कुमार श्रीवास्तव का है। 2008 बैच के आरएएस अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव को गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड जयपुर का महाप्रबंधक बनाया गया है।

RAS पिंकी मीणा का फिर हुआ तबादला

नई सूची में चर्चित आरएएस पिंकी मीणा को एक बार फिर नई तैनाती दी गई है। पिंकी मीणा का 2 महीने के भीतर यह दूसरा तबादला है। पिंकी मीणा की नई तैनाती दौसा में सहायक कलेक्टर मुख्यालय के पद पर की गई है। इसके पहले प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग में सहायक निदेशक सवाई माधोपुर थीं।

यहां देखें आरएएस ट्रांसफर लिस्ट :

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद यह प्रशासनिक बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की आशंका वाले ऐसे अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए थे, जो तीन साल से एक ही स्थान पर तैनात हैं या अपने गृह जिले में पदस्थ हैं।

इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला

इसके अलावा महावीर खराड़ी, अशोक कुमार चतुर्थ, नरेश बुनकर, राजवीर सिंह चौधरी, अशोक कुमार शर्मा, आलोक जैन, आकाश रंजन, जगदीश प्रसाद गौड़, राजकुमार कस्वा और ओम प्रकाश सहारण समेत कई अन्य अफसरों के पदस्थापन बदले गए हैं।

यह वीडियो भी देखें :

विभिन्न जिलों और विभागों में बड़े बदलाव

तबादला सूची में विभिन्न जिलों, विभागों, विकास प्राधिकरणों और स्थानीय निकायों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। कई एसडीएम, एडीएम और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नए अफसर तैनात किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

123 उप अधीक्षक और 48 प्रशिक्षु आरपीएस के तबादले

पुलिस महकमे में मंगलवार देर रात बड़ा फेरबदल किया गया। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने 123 उप अधीक्षकों और 48 प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी करते हुए पदस्थापन के आदेश जारी किए। तबादलों के साथ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को निकाय चुनावों को देखते हुए इधर से उधर किया। आदेश के अनुसार 27 उप अधीक्षकों और पांच प्रशिक्षु उप अधीक्षकों को जयपुर आयुक्तालय और पुलिस मुख्यालय सहित पुलिस की अन्य विंग में लगाया गया है।

जयपुर में पदस्थ होने वाले अधिकारी

पिन्टू कुमार — उप पुलिस अधीक्षक, एसीओजी
नरेन्द्र कुमार — सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कंट्रोल रूम, पुलिस आयुक्तालय
हेमराज — सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर क्राइम-II, पुलिस आयुक्तालय
सुरेन्द्र सिंह राणावत — सहायक कमाण्डेन्ट, 5वीं बटालियन आरएसी, जयपुर
जेठू सिंह — सहायक पुलिस आयुक्त, सोडाला, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
राम सिंह — उप पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, R4C, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
संजय कुमार आर्य — सहायक पुलिस आयुक्त, मेट्रो, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
चारूल गुप्ता — उप पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, सिविल राइट्स, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
दिलीप कुमार मीणा — सहायक पुलिस आयुक्त, शास्त्रीनगर, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
संग्राम सिंह — सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर क्राइम-I, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
जितेन्द्र सिंह — सहायक पुलिस आयुक्त, आदर्शनगर, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
खेमाराम बिजारणिया — उप पुलिस अधीक्षक, एसआईटी एसओजी, जयपुर
कृष्णराज जांगिड़ — सहायक पुलिस आयुक्त, चौमूं, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
संजय कुमार बोथरा — उप पुलिस अधीक्षक, मानव तस्करी यूनिट, सीआईडी (सीबी), जयपुर
देवेन्द्र प्रताप — उप पुलिस अधीक्षक, एसआईटी एसओजी, जयपुर
शिवन्या सिंह — उप पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, साइबर क्राइम, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
विनय चौधरी — उप पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम-I, जिला जयपुर ग्रामीण
दरजा राम बोस — सहायक पुलिस आयुक्त, सदर, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
नरेन्द्र कुमार — सहायक पुलिस आयुक्त, महिला सेल, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
विनोद कुमार शर्मा — उप पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, जयपुर
प्रेम कुमार — उप पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर
आदित्य पुनियां — उप पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, R4C, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
डॉ. पूनम — सहायक पुलिस आयुक्त, अशोकनगर, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
संजय शर्मा — सहायक कमाण्डेन्ट, एसडीआरएफ, जयपुर
शिवदयाल बलाई — सहायक पुलिस आयुक्त, मालवीय नगर, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
दीपक कुमार खण्डेलवाल — सहायक पुलिस आयुक्त, सांगानेर, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
धर्मेन्द्र कुमार शर्मा — सहायक पुलिस आयुक्त, बगरू, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर

प्रशिक्षु उप अधीक्षकों में इन्हें जयपुर में लगाया

ओमप्रकाश गोदारा - सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, आयुक्तालय जयपुर
नेहा राव - सहायक पुलिस आयुक्त यातायात दक्षिण, आयुक्तालय जयपुर
रोहित चौधरी - सहायक कमांडेंट, एसडीआरएफ जयपुर
कमल कुमार मीणा - सहायक पुलिस आयुक्त यातायात उत्तर, आयुक्तालय जयपुर
प्रियंका - उप अधीक्षक आर4सी प़ुलिस मुख्यालय जयपुर

Updated on:
12 Aug 2026 06:49 am
Published on:
11 Aug 2026 03:32 pm