जयपुर

Government Job : राजस्थान के 21 हजार युवाओं को पीएम मोदी देंगे नियुक्ति पत्र जल्द, सीएम भजनलाल की घोषणा

Government Job : सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन नीति-नियमों से होता है, चेहरे देखकर फैसले नहीं होते हैं। इसके साथ ही राजस्थान के युवाओं के लिए एक खुशखबर दी। सीएम भजनलाल ने घोषणा की कि जल्द ही प्रदेश के 21 हजार युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियुक्ति पत्र देंगे।
2 min read
Rajasthan 21,000 youths PM Modi will give appointment letters CM Bhajanlal announces
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो पत्रिका

Government Job : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन नीति-नियमों से होता है, चेहरे देखकर फैसले नहीं होते हैं। इसके साथ ही राजस्थान के युवाओं के लिए एक खुशखबर दी। सीएम भजनलाल ने घोषणा की कि जल्द ही ही प्रदेश के 21 हजार युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियुक्ति पत्र देंगे। प्रदेश में 1.44 लाख सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया चल रही है। एक लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया जा चुका है। प्रधानमंत्री मोदी का जल्द राजस्थान आने का कार्यक्रम बन रहा है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने चेहरा देखकर किए फैसले

सीएम भजनलाल ने कहा है कि सरकार नीति और नियमों के आधार पर काम कर रही है, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने चेहरा देखकर फैसले किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार में किसी भी प्रकार का निर्णय राजनीतिक दुर्भावना या व्यक्तिगत पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि तय मापदंडों के अनुसार लिया जाता है।

संघ की ओर से किया गया सीएम भजनलाल का सम्मान

मुख्यमंत्री भजनलाल सोमवार को दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र में सरपंच संघ की ओर से आयोजित निवर्तमान सरपंच-प्रशासकों के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर संघ की ओर से सीएम का सम्मान भी किया गया।

मरुस्थलीय क्षेत्रों में 1,500 की जनसंख्या पर बनाई गई पंचायत

पंचायत चुनावों और पंचायत गठन को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि इसके लिए मापदंड तय हैं। सामान्य क्षेत्रों में 2,500 की आबादी पर पंचायत का गठन किया जा रहा है, जबकि मरुस्थलीय क्षेत्रों में 1,500 की जनसंख्या पर पंचायत बनाई गई है।

सरपंच अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति की उम्मीद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि सरपंच अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति की उम्मीद होता है। जनता के बीच रहकर ईमानदारी से काम करने वाले जनप्रतिनिधियों को जनता हमेशा याद रखती है।

विकसित राजस्थान, विकसित जिला और विकसित गांव बनाना लक्ष्य

सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकसित राजस्थान, विकसित जिला और विकसित गांव बनाना है। इसके लिए सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका और सहयोग बेहद जरूरी है।

Published on:
03 Feb 2026 08:19 am