जयपुर

राजस्थान के इन 26 शहरों में बहेगी विकास की बहार! 18 हजार करोड़ की लागत से बनेंगे ‘सैटेलाइट टाउन’

राजस्थान के 6 बड़े शहरों के 26 सैटेलाइट टाउन विकसित करने का काम किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 May 2025, 9:04 AM IST
cm bhajanlal sharma
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (File Photo)

Rajasthan Satellite Town: सब कुछ ठीक रहा तो जयपुर व जोधपुर समेत प्रदेश के छह बड़े शहरों के 26 सैटेलाइट टाउन विकसित करने का काम होगा। इन्हें मिलाकर कुल 40 शहरों का डवलपमेंट पर 17 से 18 हजार करोड रुपए खर्च करने का प्रस्ताव है। अजमेर, कोटा, भरतपुर व सीकर के सैटेलाइट टाउन का कायाकल्प करने का भी प्लान है। सड़क, ड्रेनेज, सीवरेज और परिवहन कनेक्टिविटी पर भी काम किया जाएगा।

राज्य सरकार ने एशियन डवलपमेंट बैंक के प्रतिनिधियों को इसका प्लान समझाया है। इसी आधार पर विस्तृत प्रस्ताव मंजूरी के लिए केन्द्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ इकॉनोमिक अफेयर्स के पास भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार अनुमानित खर्च में से 70 प्रतिशत राशि का लोन लेना चाह रही है। खास यह है कि डवलपमेंट को इनवेस्टमेंट के साथ जोड़ा जा रहा है।

ये हैं…सैटेलाइट टाउन

जयपुर: शाहपुरा, दूदू, चौमूं, दौसा, बस्सी, बगरू, चाकसू, जोबनेर, फुलेरा,।

सीकर: रींगस, श्रीमाधोपुर, खाटूश्यामजी

जोधपुर: पीपाड़ शहर, बिलाड़ा, सोजत, बालेसर साटन

अजमेर: पुष्कर, किशनगढ़, ब्यावर

कोटा: बूंदी, कैथून,केशोरायपाटन

भरतपुर: कुम्हेर, नगर, नदबई , डीग

शहरों में लोगों को सुनियोजित और बेहतर सुविधाएं मिले, इसकी प्लानिंग कर रहे हैं। सैटेलाइट टाउन डवलप करेंगे। एडीबी से लोन लेंगे। केन्द्र को प्रस्ताव भेज रहे हैं।

-झाबर सिंह खर्रा, यूडीएच मंत्री

Updated on:
2 May 2025, 9:04 AM IST
Published on: