जयपुर

Rajasthan ACB : राजस्थान एसीबी की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु पुलिस के तीन कर्मियों को रिश्वत लेते पकड़ा

Rajasthan ACB : राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आज एक बड़ी कार्रवाई कर बेंगलुरु पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को रिश्वतखोरी के आरोप में ट्रैप किया।

2 min read
Rajasthan ACB caught three Bengaluru police personnel taking bribe
Rajasthan ACB : राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan ACB Arrest Bengaluru Police Personnel : राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आज एक बड़ी कार्रवाई कर बेंगलुरु पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को रिश्वतखोरी के आरोप में ट्रैप किया। इसमें बेंगलुरु पुलिस के एक महिला सब इंस्पेक्टर और दो हेड कांस्टेबल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु पुलिस दहेज के एक केस में अनुसंधान के लिए जयपुर आए थे। इन पर आरोप है कि जांच के दौरान बेंगलुरु पुलिस कर्मियों ने पीड़ित पक्ष को डराया-धमकाया था। साथ ही राहत के नाम पर 2 लाख रुपए की मांग की थी। बताया जा रहा कि गिरफ्तारी के बाद महिला सब इंस्पेक्टर अनीता की तबीयत बिगड़ गई थी।

बताया जा रहा है कि पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। फिर जयपुर के होटल गणगौर में आरोपियों को 40 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने बेंगलुरु पुलिस की सब इंस्पेक्टर अनीता, 2 हैड कांस्टेबल यतीश कुमार, उल्वप्पा ट्रैप को गिरफ्तार किया।

एसीबी के एडिशनल एसपी भूपेंद्र चौधरी की अगुवाई में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस पूरे अभियान का पर्यवेक्षण डीआईजी ओम प्रकाश मीणा ने किया, जबकि कार्रवाई महानिदेशक गोविंद गुप्ता और अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर अंजाम दी गई।

बताया जा रहा है कि बाहरी राज्य से आए पुलिसकर्मियों का दूसरे राज्य में रिश्वतखोरी का प्रयास एक गंभीर मामला माना जा रहा है। एसीबी ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच शुरू कर दी है।

महिला एसआई को तुरंत मेडिकल सहायता मुहैया कराई गई

एसीबी टीम की ओर से ट्रैप होने के बाद महिला एसआई अनीता की तबीयत अचानक खराब हो गई। एसीबी टीम ने तुरंत मेडिकल सहायता मुहैया कराई। बताया जा रहा है कि बीपी की बीमारी की वजह से महिला एसआई अनीता की तबीयत बिगड़ी थी। खबर अपडेट हो रही है।

Updated on:
14 Jun 2026 12:47 pm
Published on:
14 Jun 2026 12:35 pm