जयपुर

गृहमंत्री लांघ रहे थे आचार संहिता, महिला एसडीएम ने रुकवाया कार्यक्रम

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 08, 2018
gulab chand kataria

जयपुर/कोटपूतली। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा संभालने वाले गृह विभाग के मंत्री Gulab Chand Kataria रविवार को खुद ही चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते नजर आए। कोटपूतली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बुजुर्गों को न सिर्फ शॉल बांटीं, बल्कि वहां भोज भी चल रहा था। इस बीच मौके पर पहुंचीं एसडीएम ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्यक्रम रुकवा दिया।

हुआ यों कि रविवार को कोटपूतली में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह चल रहा था। इसमें गृहमंत्री कटारिया न सिर्फ मौजूद थे बल्कि उन्होंने वृद्धजन को शॉल बांटीं। साथ ही भोज का कार्यक्रम चल रहा था।

इसमें कटारिया ने कहा, बुजुर्गों का सम्मान जरूरी है। जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां ईश्वर की कृपा अधिक होती है। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष शंकरलाल सैनी, आयोजक व पूर्व विधायक अतरसिंह भडाना ने भी विचार व्यक्त किए। समिति अध्यक्ष पुष्करमल चौधरी ने बताया कि समारोह में 70 वर्ष और इससे अधिक उम्र के लोगों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

- शिकायत मिली थी। मौके पर पहुंची तो लोगों को शॉल वितरित की जा रही थी। बड़ी संख्या में लोग खाना खा रहे थे। आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा था इसलिए भोज-कार्यक्रम बंद करा दिया।
ज्योति मीणा, एसडीएम, कोटपूतली (जयपुर)

उदयपुर महापौर बोले, नहीं छोड़ूंगा गाड़ी!
उदयपुर। उदयपुर महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने स्पष्ट कहा कि वे अपनी गाड़ी किसी सूरत में नहीं लौटाएंगे। वे बोले कि गाड़ी लौटा दूंगा तो नगर निगम कैसे आऊंगा, मौके देखने किससे जाऊंगा, मैं कोई गाड़ी का दुरुपयोग थोड़े ही कर रहा हूं।

Updated on:
08 Oct 2018 09:51 am
Published on:
08 Oct 2018 09:00 am
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम रण: वोट मांगने घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, जानिए किस वार्ड में कैसा रहा चुनावी माहौल?

राजस्थान में पहली बार एक साथ गरजेंगे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें RLP-AIMIM के ‘शक्ति प्रदर्शन’ में क्या ख़ास?

जयपुर के DAV स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपने गुरुओं का जताया आभार

Jaipur Nagar Nigam Election : डिप्टी सीएम दिया कुमारी के ‘गढ़’ में फंसा पेंच! विद्याधर नगर के कई वार्डों में BJP के बाग़ी, मुकाबला ‘टाइट’

राजस्थान निकाय चुनाव: सभी 10 निगम जीतने के लिए BJP अपना रही ‘महाराष्ट्र मॉडल’, जानें क्या है यह पूरा प्लान?