जयपुर

विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, कांग्रेस ने सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए शुरू की यह कवायद

200 सदस्य शक्ति प्रोजेक्ट से 30 तक नहीं जोडऩे वाले ब्लॉक अध्यक्ष हटेंगे!
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 3:46 PM IST
jaipur
विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, कांग्रेस ने सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए शुरू की यह कवायद

सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर। विधानसभा चुनाव तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी ने शक्ति प्रोजेक्ट में सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए अब ब्लॉक अध्यक्षों को दो-दो सौ सदस्य जोडऩे का लक्ष्य दिया है। यह लक्ष्य 30 जुलाई तक पूरा नहीं किया तो उन्हें अध्यक्ष पद से भी हटाया जा सकता है! इसके लिए 20 जून से 30 जुलाई के बीच बनाए जाने वाले सदस्यों की गणना होगी। शक्ति प्रोजेक्ट की शुरूआत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान से ही की थी। इसमें पहले चरण में दो लाख से अधिक सदस्य राजस्थान में बनाए जा चुके हैं।

शक्ति प्रोजेक्ट सीधे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ा हुआ है। इसमें जुडऩे वाले सदस्यों से वे सीधे कई बार संवाद कर चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी लोगों से संवाद किया है। पार्टी की हर गतिविधि से रोजाना इससे जुड़े सदस्यों को अपडेट किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस का इस प्रोजेक्ट पर विशेष फोकस है। प्रोजेक्ट की राजस्थान से लॉचिंग के समय सदस्य संख्या 1 लाख करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन इसमें 2 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए। अब ब्लॉक अध्यक्षों को लक्ष्य दिया गया है। जिससे जमीनी स्तर पर पार्टी की रीति-नीति का ज्यादा प्रचार-प्रसार हो सके।


पल-पल की हो रही मॉनिटरिंग...

शक्ति प्रोजेक्ट की राष्ट्रीय स्तर ही नहीं, राजधानी जयपुर में भी पार्टी मुख्यालय पर पल-पल की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए मुख्यालय पर इस प्रोजेक्ट के एक तकनीकी विशेषज्ञ को नियुक्त किया गया है। जिससे कि इसमें आने वाली ससस्या का तत्काल निस्तारण किया जा सके। हर दिन प्रोजेक्ट में नाम जोडऩे को लेकर टॉप थ्री को देखा जा रहा है।

दूसरे पदाधिकारियों में भय...
ब्लॉक अध्यक्षों को सदस्य बनाने का लक्ष्य मिलने के बाद जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी की भी चिंता बढ़ गए है। चर्चा है कि अगले चरण में सदस्य बनाने को लेकर उन्हें भी केन्द्रीय नेतृत्व लक्ष्य दे सकता है। ऐसे में वे स्वयं भी अभी से सदस्य बनाने को लेकर प्रयासों में जुट गए हैं।


नंबर गेम हुआ शुरू...

इस प्रोजेक्ट से पार्टी के लोगों का जुड़ाव बनाए रखने के लिए प्रत्येक सदस्य जोडऩे पर पोइंट देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत हर सदस्य के जुडऩे पर दस पोइंट मिलेंगे। इसमें जिस पदाधिकारी के ज्यादा पोइंट होंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। हालांकि पुरस्कृत करने का पार्टी का क्या तरीका होगा, उसके उजागर नहीं किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप