22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब इस ऐप पर मिलेगी हज की पूरी जानकारी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Jul 05, 2018

haz

जयपुर

हज के मुकद्दस सफ़र की शुरूआत होने वाली है। प्रदेश के हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ मंत्री अरूण चतुवेदी ने बुधवार को राजस्थान हज मित्र ऐप की शुरूआत की। गौरतलब है कि ऐप के जरिए हज यात्री के पास कवर नंबर से लेकर कुर्रा, यात्रा की सूचना, टीकाकरण, उड़ान की तारिख और मक्का—मदीना की जानकारी पहुंचेगी। इसके साथ ही हज के दौरान खादिम से संपर्क कर समस्याओं का समाधान भी आसानी से कर पाएंगे।

READ: अंजान शख्स को बैंक डिटेल बताने से पहले इस खबर को जरूर पड़ लें,कहीं आपके साथ न हो जाएं ऐसा ...

हज मित्र ऐप पर मिलेगी हज की पूरी जानकारी
राज्य हज कमेटी के चेयरमैन अमीन पठान ने बताया कि प्रदेश में हज यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह सरकार की कोशिश का नजारा है। गौरतलब है कि अजमेर में जल्द ही ख्वाजा गरीब नवाज विश्वविद्यालय खुलेगा। साथ ही केंद्रिय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 17 जुलाई को नई दिल्ली में दरगाह का पोर्टल लॉन्च करेंगे।

READ: EXCLUSIVE: 'बीजेपी के 90 फ़ीसदी लोग हमारे सम्मेलन में रहे मौजूद, कई सीनियर नेता संपर्क में'
शिविर में सीखे हज के अरकान
राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी कमेटी की ओर से बुधवार को हसनपुरा स्थित ओलिया मस्जिद में हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 300 लोगों ने हज के अरकान सीखे। हाजी गुलाम रसूल ने उमराह के तरीकों पर रोशनी ड़ाली। मुफ्ती अबरार ने हज का तरीका व हाजी फकरुद्दीन ने जियारत की जानकारी दी।

READ: PM मोदी जयपुर में देंगें इस 37 हज़ार करोड़ के प्रोजेक्ट का तोहफा! मरुभूमि की दूर होगी पेयजल-सिंचाई संकट
आपको बता दें कि राजस्थान के हाजियों के लिए हज के लिए फ्लाइट्स जयपुर के सागांनेर हवाई अड्डे से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना होंगी। हाजियों की वापसी में फ्लाइट्स सऊदी अरब के मदीना शहर से आएंगी।