सवाल: क्या भाजपा के नेता आपके सम्पर्क में है?
जवाब: बिल्कुल हैं, संघर्षरत और सिद्धांतपरक कार्यकर्ता आज भी हमारे साथ हैं। भारत वाहिनी पार्टी के पहले सम्मेलन में जितने भी कार्यकर्ता आए थे, उनमें से 90 प्रतिशत भाजपा से ही जुड़े हुए थे। सत्तापरक नेता भी सम्पर्क में है, लेकिन अभी वे यह देख रहे हैं कि उनको भाजपा से टिकट मिलेगा या नहीं। एेसे में विधायकों को पार्टी में लेना है या नहीं, इस पर फैसला टिकट वितरण के समय होगा।