22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हज यात्रा के लिए फ्लाइट शेड्यूल जारी, नहीं आई वैक्सीन

बरेली मंडल के हज यात्री 14 से 29 जुलाई के बीच लखनऊ से मदीने शरीफ के लिए रवाना होंगे।

2 min read
Google source verification
haj yatra

haj flight date

बरेली। हज यात्रा 2018 के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है। बरेली मंडल के हज यात्री 14 से 29 जुलाई के बीच लखनऊ से मदीने शरीफ के लिए रवाना होंगे। वही सरकार ने अभी तक हज यात्रियों के टीकाकरण के लिए वैक्सीन नहीं भेजी है जिसके कारण हज ट्रेनिंग कैंप की तारीखों को बढ़ाया जा रहा है। इसको लेकर हज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने संस्थापक पम्मी खाँ वारसी के नेतृत्व में बुद्धवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनित कुमार शुक्ला से मुलाक़ात की सीएमओ ने बताया कि वैक्सीन के लिये लखनऊ कार्यालय से सम्पर्क हो चुका हैं जल्द ही वैक्सीन आते ही हज यात्रियों का टीकाकरण करवाया जाएगा।

फ्लाइट शेड्यूल हुआ जारी

बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खाँ वारसी ने बताया कि हज फ्लाइट शेड्यूल जारी हो गया है और यूपी के हज यात्री 14 से 29 जुलाई तक मदीने शरीफ जाएंगे। बरेली मंडल के हज यात्री भी 14 से 29 जुलाई तक जाएंगे। उन्होंने बताया कि 14 से 28 जुलाई तक दिल्ली से, 14 से 20 जुलाई तक वाराणसी से फ्लाइट रवाना होंगी। हज फ्लाइटो की वापसी 27 अगस्त से शुरू होगी और 26 सितम्बर तक भारत के सभी हाजी वतन वापस आ जाएंगे। बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अताउर्रहमान ने बताया कि भारत से 2018 की हज यात्रा में 1,80,0025 आज़मीन सऊदी अरब जाएंगे जिसमे उत्तर प्रदेश से 32,752 हज यात्री जाएंगे जिसमे बरेली जिले के करीब 1300 हाजी मक्का मदीने का दीदार करेंगे।

नहीं आई वैक्सीन

हज यात्रा 2018 के लिए कैंप की तारीखों का एलान हो गया था लेकिन हज यात्रियों को लगने वाले टीके की वैक्सीन अभी तक नहीं आई जिसके कारण हज यात्रियों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। बरेली हज सेवा समिति के महासचिव ई.अनीस अहमद खाँ ने कहा कि 14 जुलाई से हज यात्रियों की रवानगी शुरू हो रही हैं पर अभी तक वैक्सीन न आने की वजह से हाजी की सुविधा में लगने वाले शिविरों का आयोजन नही हो पा रहा हैं,जिसके चलते आज़मीने हज को दिक्क्त हो रही है।