22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका असर: जल्द आएगी वैक्सीन, हज यात्रियों का होगा टीकाकरण

बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष अताउर्रहमान ने बताया हज यात्रियों का टीकाकरण होगा और आज़मीन को हज से जुड़ी सभी मालूमात की ट्रेंनिग की जाएगी

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Jun 24, 2018

Patrika Impact

पत्रिका असर: जल्द आएगी वैक्सीन, हज यात्रियों का होगा टीकाकरण

बरेली। हज यात्रा 2018 पर जाने वाले यात्रियों के लिए अरकान ए हज कार्यक्रम का आयोजन 28 जून को सिविल लाइंस स्थित खलील हायर सेकेंड्री स्कूल में किया जाएगा। बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अताउर्रहमान ने बताया कि कार्यक्रम में 2018 के हज यात्रियों को हज के अरकान के बताए जाएंगे साथ ही साथ यात्रियों का टीकाकरण भी होगा और आज़मीन को हज से जुड़ी सभी मालूमात की ट्रेंनिग की जाएगी। जिससे कि हज यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही हज यात्रियों के लिए लगने वाले शिविरों की भी घोषणा कर दी गई। पहले भी हज यात्रियों के लिए शिविर की घोषणा की गई थी लेकिन वैक्सीन न होने के कारण शिविर को स्थगित करना पड़ा था इस मामले को पत्रिका ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद अब वैक्सीन बरेली पहुँचने वाली है इस लिए एक बार फिर कैम्प की घोषणा कर दी गई है।

संबंधित खबर- हज यात्रा के लिए फ्लाइट शेड्यूल जारी, नहीं आई वैक्सीन

जल्द आएगी वैक्सीन

बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खाँ वारसी ने बताया कि डिप्टी सीएमओ डॉ डीपी सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि वैक्सीन लखनऊ आ चुकी हैं। बरेली के हज यात्रियों के लिए समय से वैक्सीन उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने सभी हज यात्रियों से गुजारिश हैं कि अपने ज़रूरी दस्तावेज़ की फोटो कॉपी शिविर में साथ लेकर आये।

जानिए कहाँ लगेंगे कैम्प

हज यात्रा 2018 के आज़मीने हज के लिए हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण का प्रोग्राम ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ जगमोहन सिंह ने जारी कर दिया हैं उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे से प्रशिक्षण शिविर का किया जाएगा।

27 जून को एवाने फ़रहत शादी हॉल सैलानी पुराना शहर में

28 जून को ख़लील हॉयर सेकेंड्री स्कूल बिहारीपुर चौकी

30 जून को एपी लॉन शादी हॉल निकट जगतपुर पुलिस चौकी

2 जुलाई को मदरसा जामिया गौसिया बशीरुल उलूम मोहल्ला शेखुपुर बहेड़ी

3 जुलाई मदरसा जहांगिरिया हुसैनिया मोहल्ला मिर्धान फरीदपुर

4 जुलाई को मदरसा जामिया नूरिया रजविया बाकरगंज में

5 जुलाई को मदरसा मंज़रे इस्लाम सौदागरान में प्रशिक्षण एवं टीकाकरण किया जाएगा।

इन नम्बर पर लें जानकारी

हज यात्रा 2018 और हज शिविर की अधिक जानकारी के लिये हेल्पलाइन नम्बर 9411007866, 8476910786, 7055921786 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।