जयपुर

Rajasthan: दिवाली से पहले राजस्थान को मिलेगी बड़ी सौगात, इन रूटों पर दौड़ेगी 2 और वंदे भारत ट्रेन; जानें

Good News: राजस्थान को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। जानें किस रूट पर संचालित होंगी ...
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Sep 2024, 9:57 AM IST
Feature image

राजस्थान को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। नवंबर से 2 और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलेगी। एक जोधपुर-दिल्ली वाया जयपुर और दूसरी दिल्ली-बीकानेर वाया चूरू- रतनगढ़ चलेगी।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को आगरा-वाराणसी, टाटा-पटना सहित 5 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए रेलवे बोर्ड द्वारा तैयारियों को अंतरिम रूप दिया जा रहा है।

रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, देश में अभी 55 जोड़ी वंदे भारत ट्रेन संचालित हो रही हैं। दिसंबर तक वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वेरिएंट पटरी पर दौड़ने लगेंगे।

गौरतलब है कि जोधपुर दिल्ली के बीच वाया जयपुर वंदे भारत शुरू होने से ये जयपुर से गुजरने वाली तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। अभी राजस्थान से जयपुर-उदयपुर-जयपुर, अजमेर-दिल्ली-अजमेर वाया जयपुर, भगत की कोठी - साबरमती -भगत की कोठी, उदयपुर-आगरा कैंट- उदयपुर वंदे भारत ट्रेन संचालित हो रही हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल ने बीकानेर और लालगढ़ से ट्रेन शुरू करने के लिए स्लॉट नहीं होने की बात कही है। ऐसे में बीकानेर के लिए वंदे भारत को दिल्ली से शुरू किया जाएगा। यानी ट्रेन का उद्घाटन दिल्ली से बीकानेर के लिए किया जाना संभावित है। वहीं, एक संभावना ये भी है कि ट्रेन को बीकानेर के उपनगरीय स्टेशन लालगढ़ तक चलाया जाए।

Updated on:
14 Sep 2024, 9:57 AM IST
Published on: