जयपुर

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने महिलाओं को दिए एक साथ 2 बड़े तोहफे

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को एक नहीं बल्कि दो बड़े तोहफे दिए हैं। जानें क्या...
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2024, 1:49 PM IST
Feature image

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दो बडे तोहफे दिए है। सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर खोले हनुमानजी मंदिर में संचालित रोपेवे में महिला दर्शनार्थियों को टिकट में 50 प्रतिशत की छूट देने का एलान किया है। साथ ही जेसीटीएसएल की लो-फ्लोर बसों में भी रक्षाबंधन पर महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इससे पहले सरकार ने रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का आदेश जारी किया था।

रोप वे में महिलाओं को मिलेगी छूट

रक्षाबंधन पर्व के मौके पर खोले हनुमानजी मंदिर में संचालित रोपेवे में महिला दर्शनार्थियों को टिकट में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। रोपेवे संचालित करने वाले कंपनी की ओर से यह ऑफर दिया गया है। कंपनी के निदेशक कैलाश खंडेलवाल ने बताया कि यह सुविधा सुबह आठ से रात आठ बजे तक मिलेगी।

जेसीटीएसएल की लो-फ्लोर बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा

जयपुर शहर में चलने वाली जेसीटीएसएल की लो-फ्लोर बसों में रक्षाबंधन पर महिलाओं निशुल्क यात्रा कराई जाएगी। जेसीटीएसएल ने रविवार रात को इसके आदेश जारी कर दिए।

Updated on:
23 Oct 2024, 1:49 PM IST
Published on: