8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Rain: रक्षाबंधन पर बरसेंगे बदरा, 150 मिनट में इन 10 जिलों में होगी बारिश! IMD ने जारी किया येलो Alert

Rajasthan Weather News: IMD ने राजस्थान के इन 10 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 19 Aug 2024, 7:41 AM IST

Weather News: राजस्थान में मानसून ट्रफ लाइन (Rajasthan Monsoon) ने अपनी दिशा बदली ली है। ऐसे में पिछले 10 दिन से सक्रिय मानसून अब कमजोर हो गया है। 17 अगस्त से पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश का दौर थम गया। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर स्थित है।

मौसम विभाग ने जयपुर (Jaipur Rain), दौसा, करौली (Karauli Rain), अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, सीकर और टोंक (Tonk Rain) जिले में अगले 150 मिनट के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। ऐसे में मेघगर्जन होने पर सुरक्षित स्थान की शरण लेवें, पेड़ों के नीचे शरण नही लें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: भजनलाल सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन से पहले हो गई बल्ले-बल्ले

फिर लौटेगा मानसून

इसी प्रकार पूर्वी राजस्थान के भी अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने और केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश आगामी 4-5 दिन होने की संभावना है। कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 24-25 अगस्त से पुनः भारी बारिश की संभावना है। इधर, शनिवार को जैसलमेर के सम में 75, जैसलमेर में 42. 2, एरिन रोड में 44. 8 और फलौदी में 45 मिलीमीटर बारिश हुई।

यह भी पढ़ें : Weather Update: आज से इतने दिनों की छुट्टी पर रहेगा मानसून, जानें 18 से 22 अगस्त तक की भविष्यवाणी