जयपुर

Rajasthan BJP : 76 ‘सिपहसालारों’ की नई ST मोर्चा टीम घोषित, जानें किसे-क्या मिली ज़िम्मेदारी?   

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। 76 सदस्यीय इस टीम में नए चेहरों को तरजीह देने के साथ-साथ मेवाड़ से लेकर वागड़ और पूर्वी राजस्थान तक के क्षेत्रीय संतुलन को साधने की पुरजोर कोशिश की गई है।

3 min read
Apr 04, 2026
बीजेपी। पत्रिका फाइल फोटो

राजस्थान में आदिवासी वोट बैंक को अपने पाले में मजबूती से बनाए रखने के लिए भाजपा ने अपनी सांगठनिक मशीनरी को धार देना शुरू कर दिया है। भाजपा ST मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की। इस सूची में न केवल अनुभवी नेताओं को जगह मिली है, बल्कि युवा और नए चेहरों को शामिल कर पार्टी ने भविष्य की लीडरशिप तैयार करने का संकेत दिया है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics : ये क्या? ‘फेक इनविटेशन’ पर NSUI का संग्राम! BJP ने जारी किया असली कार्ड

76 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी

पार्टी द्वारा जारी तीन पन्नों की विस्तृत सूची में संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए पदों का बंटवारा किया गया है:

  • 7 उपाध्यक्ष: विजय मीणा (जयपुर), अमृतलाल कलासुआ (डूंगरपुर), डॉ. ममता मीणा (सवाई माधोपुर) सहित अन्य।
  • 4 प्रदेश महामंत्री: महेंद्र चांदा (दौसा), राजबहादुर मीणा (धौलपुर), अशोक मीणा (कोटा) और राजेश कटारा (बांसवाड़ा)
  • 8 प्रदेश मंत्री: इसमें डॉ. रमेश राणा (जालौर) और उगाराम भील (जैसलमेर) जैसे नाम शामिल हैं।
  • 19 प्रवक्ता: मीडिया और सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष रखने के लिए एक बड़ी फौज तैयार की गई है।
  • 22 कार्यसमिति सदस्य और 5 स्थायी आमंत्रित सदस्य: जिसमें सरिता मीणा (टोंक) और देवीलाल भगोरा (उदयपुर) प्रमुख हैं।
क्र.सं.दायित्वनामगृह जिला
01प्रदेश उपाध्यक्षश्री विजय मीणाजयपुर (सांगानेर)
02प्रदेश उपाध्यक्षश्री अमृतलाल कलासुआडूंगरपुर
03प्रदेश उपाध्यक्षडॉ. ममता मीणासवाईमाधोपुर
04प्रदेश उपाध्यक्षश्री धनाराम मीणासिरोही
05प्रदेश उपाध्यक्षश्री कालूराम मीणाजयपुर शहर
06प्रदेश उपाध्यक्षश्री राजेन्द्र मीणा (गुडली)करौली
07प्रदेश उपाध्यक्षश्री कांतिलाल डामोरडूंगरपुर
08प्रदेश महामंत्रीश्री महेन्द्र चांदादौसा
09प्रदेश महामंत्रीश्री राजबहादुर मीणाधौलपुर
10प्रदेश महामंत्रीश्री अशोक मीणाकोटा
11प्रदेश महामंत्रीश्री राजेश कटाराबांसवाड़ा
12प्रदेश मंत्रीडॉ. रमेश राणा (भील)जालौर
13प्रदेश मंत्रीश्री उगाराम भील (दरबारी)जैसलमेर
14प्रदेश मंत्रीश्री दिनेश मीणापाली (सुमेरपुर)
15प्रदेश मंत्रीश्री राहुल मीणा (भरकऊ)भरतपुर (नदबई)
16प्रदेश मंत्रीश्री संजय मीणा (बटी)जयपुर
17प्रदेश मंत्रीश्रीमती शीला राजकुमार मीणाटोंक
18प्रदेश मंत्रीश्री बृजमोहन मीणादौसा (सिकराय)
19प्रदेश मंत्रीश्री रामस्वरूप मीणाजयपुर
20प्रदेश कोषाध्यक्षश्री केदार मल मीणादौसा
21प्रदेश सह-कोषाध्यक्षश्री रंगलाल मीणासवाईमाधोपुर
22प्रदेश कार्यालय मंत्रीश्री मानसिंह मीणाकरौली
23प्रदेश कार्यालय सह-मंत्रीश्री बाबूलाल मीणाजयपुर
24प्रदेश मीडिया प्रभारीश्री परमेश्वर मईडाबांसवाड़ा
25प्रदेश मीडिया सह-प्रभारीश्री मनोज उगलाजोधपुर
26प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारीश्री जमुना लाल मीणाभरतपुर
27प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारीश्री दलपत मीणाप्रतापगढ़
28प्रदेश आईटी संयोजकश्री रिंकू मीणासवाईमाधोपुर
29प्रदेश आईटी सह-संयोजकश्री सम्पत निनामाबांसवाड़ा
30प्रदेश आईटी सह-संयोजकश्री शेरसिंह मीणासवाईमाधोपुर
क्र.सं.दायित्वनामगृह जिला
31प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती मंजू मीणाजयपुर (आंधी)
32प्रदेश प्रवक्ताश्री रामविलास मीणाकोटा (रामगंज मण्डी)
33प्रदेश प्रवक्ताश्री मनोहर लाल राणाजालौर
34प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती सोनल मीणासलूम्बर
35प्रदेश प्रवक्ताश्री प्रमोद मीणाबारां
36प्रदेश प्रवक्ताश्री विमल तावडउदयपुर
37प्रदेश प्रवक्ताश्री ओमप्रकाश मीणाकोटा देहात
38प्रदेश प्रवक्ताश्री शंकर लाल खराडीउदयपुर
39प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती आशा मीणाबूंदी
40प्रदेश प्रवक्ताश्री हरिकेश मीणाटोंक
41प्रदेश प्रवक्ताडॉ. बलवीर जीतमल खाटबांसवाड़ा
42प्रदेश प्रवक्ताश्री महाबीर मीणाकोटा देहात
43प्रदेश प्रवक्ताश्री राजवीर मीणाधौलपुर (सरमथुरा)
44प्रदेश प्रवक्ताश्री भैरूलाल मीणाउदयपुर
45प्रदेश प्रवक्ताश्री विनोद मीणाजयपुर उत्तर
46प्रदेश प्रवक्ताश्री रामावतार मीणासवाईमाधोपुर (बौली)
47प्रदेश प्रवक्ताश्री कांतिलाल अहारीबांसवाड़ा (घाटोल)
48प्रदेश प्रवक्ताश्री शिवलाल मीणाअलवर
49प्रदेश प्रवक्ताश्री शैतान सिंह मीणाबूंदी
क्र.सं.दायित्वनामगृह जिला
50प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री रामेश्वर मीणाजयपुर
51प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री बसन्ती लाल मीणाउदयपुर
52प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री कंवर लाल भीलझालावाड
53प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री बलवीर अहारीडूंगरपुर (सागवाडा)
54प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री मांगीलाल भीलबूंदी
55प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री बनेसिंह मीणाअलवर
56प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री रामप्रसाद मीणाभीलवाडा
57प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री टुण्डा राम मीणादौसा
58प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री सौरभ मीणाभीलवाडा
59प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री शिवराज मीणाकोटा देहात
60प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री विपिन मीणादौसा
61प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्रीमती प्रेम देवी मीणाजयपुर
62प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री दीप सिंहबांसवाड़ा
63प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री दुर्गेश भीलभीलवाडा
64प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री रामरतन भीलबूंदी
65प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री रामजी लाल बेजवाडीदौसा
66प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्रीमती ललिता मीणाउदयपुर
67प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री पन्नालाल भीलचित्तौड़गढ़
68प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्रीमती हकरी देवीप्रतापगढ़
69प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री प्रकाशचन्द्र मीणाचित्तौड़गढ़
70प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्री हरकेश मास्टर झर्रासवाईमाधोपुर
71प्रदेश कार्यसमिति सदस्यश्रीमती सुमन मीणादौसा
क्र.सं.दायित्वनामगृह जिला
72विशेष आमंत्रित सदस्यश्रीमती बरजी देवी भीलभीलवाडा
73विशेष आमंत्रित सदस्यश्री केसराराम गरासियापाली (बाली)
74विशेष आमंत्रित सदस्यश्री सुबोधी मीणादौसा (बांदीकुई)
75विशेष आमंत्रित सदस्यश्री देवीलाल भगोराउदयपुर
76विशेष आमंत्रित सदस्यश्रीमती सरिता मीणाटोंक

क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर फोकस

इस सूची का बारीकी से विश्लेषण करें तो साफ पता चलता है कि भाजपा ने राजस्थान के उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया है जहाँ ST समुदाय निर्णायक भूमिका में है:

  • मेवाड़-वागड़ बेल्ट: डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर से भारी प्रतिनिधित्व दिया गया है ताकि 'भारत आदिवासी पार्टी' (BAP) के बढ़ते प्रभाव को रोका जा सके।
  • पूर्वी राजस्थान: जयपुर, दौसा और सवाई माधोपुर के मीणा बेल्ट को साधने के लिए कद्दावर चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है।
  • हाड़ौती और सीमावर्ती क्षेत्र: कोटा और जैसलमेर-बाड़मेर के आदिवासी नेताओं को भी मुख्यधारा के पदों पर बैठाया गया है।

नए चेहरों को मौका, सोशल मीडिया पर जोर

कार्यकारिणी में प्रदेश मीडिया प्रभारी (परमेश्वर मईडा), सोशल मीडिया प्रभारी (जमुना लाल मीणा) और IT संयोजक (रिंकू मीणा) की नियुक्तियां दर्शाती हैं कि भाजपा अब आदिवासी अंचलों में डिजिटल माध्यम से अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है। कई नए चेहरों को प्रवक्ता बनाकर पार्टी ने अपनी संवाद शैली को आक्रामक करने की योजना बनाई है।

मदन राठौड़ और गोपीचंद मीणा की रणनीति

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कार्यकाल में यह एक महत्वपूर्ण नियुक्ति मानी जा रही है। गोपीचंद मीणा ने स्पष्ट किया कि यह टीम केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भजनलाल सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को 'अंतिम छोर' तक पहुँचाने का काम करेगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: राजस्थान को केंद्र से मिला 1 लाख 20 हजार करोड़ का फंड, विकास की रफ्तार को लगेंगे पंख

Updated on:
04 Apr 2026 11:08 am
Published on:
04 Apr 2026 10:47 am
Also Read
View All

अगली खबर