जयपुर

Rajasthan Budget 2025 : राजस्थान के युवाओं को सरकार का बड़ा तोहफा, एक साल में एक लाख 25 हजार होंगी भर्तियां

Rajasthan Budget 2025 : आगामी वर्ष में एक लाख 25 हजार पदों पर भर्तियां होगी। इसकी घोषणा वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Feb 2025, 12:07 PM IST
CM Bhajanlal

जयपुर। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। बजट में युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। आगामी वर्ष में एक लाख 25 हजार पदों पर भर्तियां होगी। इसकी घोषणा वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की है।

इसके अलावा दिया कुमारी ने रोजगार मेलों का आयोजन करने की घोषणा की है। कैम्पस इंटरव्यू किए जाएंगे तथा नए निवेश में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्रोत्साहन देते हुए निजी क्षेत्र में भी अगले वर्ष 1 लाख 50 हजार रोजगार उपलब्ध करवाया जाना प्रस्तावित है।

युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण के लिए राजस्थान रोजगार नीति 2025 लाई जाएगी। युवाओं के लिए प्रदेश में विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना की शुरुआत की जाएगी। दिया कुमारी ने कहा कि युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण के लिए राजस्थान रोजगार नीति 2025 लाई जाएगी।

अब मिलेगी 150 यूनिट फ्री बिजली

बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के लाभांवितों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब 150 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। इस योजना को अब पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा जाएगा। साथ ही 50 हजार नए कृषि कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि पहले राजस्थान में 100 यूनिट बिजली फ्री मिलती थी।

1000 ट्यूबवेल और 1500 हैंडपंप लगाने की घोषणा

जल संकट से बचाने के लिए सरकार ने 1000 नए ट्यूबवेल और 1500 हैंडपंप लगाने की घोषणा भी की है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति को बेहतर बनाया जाएगा।

Updated on:
19 Feb 2025, 12:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IPS Dinesh MN: ‘एक बार में डोसे की 16 प्लेट’! राजस्थान के IPS दिनेश एमएन ने शेयर की तस्वीरें, जानिए इस ऐतिहासिक रेस्तरां की दिलचस्प कहानी  

AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा