जयपुर

Rajasthan Budget: CM भजनलाल शर्मा आज करेंगे बड़ी घोषणाएं, बजट पारित होने के साथ खुलेगा सौगातों का पिटारा

राजस्थान विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का राज्य का बजट शुक्रवार को पारित होगा, जो एक अप्रैल से प्रभावी होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वित्त विधेयक के माध्यम से बजट पारित करने का प्रस्ताव रखेंगे। पक्ष-विपक्ष की बहस पर मुख्यमंत्री के जवाब के बाद इसे पारित कर दिया जाएगा।

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
CM Bhajanlal Sharma (Patrika Photo)

Rajasthan Assembly Budget 2026-27: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 का आज सबसे अहम दिन है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सदन में विनियोग और वित्त विधेयकों पर हुई चर्चा का जवाब देंगे।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सीएम अपने जवाब के दौरान प्रदेश की जनता के लिए कुछ बड़ी सौगातों और नई घोषणाओं का पिटारा खोल सकते हैं। मुख्यमंत्री के जवाब के बाद बजट 2026-27 के विधिवत पारित होने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

Barmer Crude Oil Leak: राजस्थान में क्रूड ऑयल मिलने की क्या है सच्चाई? 4 दिन से बह रहा कच्चा तेल, यह रिसाव है या कोई बड़ा संकेत

वित्त और विनियोग विधेयक पर लगेगी मुहर

सदन की कार्यवाही के दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी 'राजस्थान विनियोग (संख्या 2) विधेयक 2026' को पटल पर रखेंगी। इसके साथ ही 'राजस्थान वित्त विधेयक-2026' पर भी चर्चा होगी।

इन दोनों महत्वपूर्ण विधेयकों के पारित होते ही आगामी वित्त वर्ष के लिए बजट को कानूनी और विधिवत मंजूरी मिल जाएगी। इसके अलावा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी 7वें राज्य वित्त आयोग का अंतिम प्रतिवेदन भी सदन की मेज पर रखेंगी।

आज सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के विभागों से जुड़े तीखे सवाल पूछे जाएंगे। तारांकित और अतारांकित सूची में कुल 45 प्रश्न शामिल हैं, जो मुख्य रूप से निम्नलिखित विभागों से संबंधित हैं। कृषि और शिक्षा विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, नगरीय विकास और जल संसाधन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता।

सड़कों और स्कूलों के लिए विधायक पेश करेंगे याचिकाएं

क्षेत्रीय विकास को लेकर तीन विधायक सदन में अपनी बात रखेंगे। विधायक ऋतु बनावत धौलपुर की सड़कों के नवीनीकरण, फूल सिंह मीणा उदयपुर में सड़क निर्माण और सरकारी स्कूल के भवन निर्माण, तथा विधायक संजय कुमार बसेड़ी क्षेत्र की सड़कों की स्वीकृति के लिए याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: वाहनों की प्रदूषण जांच लेट होने पर वसूली जाने वाली पेनाल्टी खत्म; वापस लिया 9 साल पुराना नियम

Published on:
27 Feb 2026 10:25 am
Also Read
View All

अगली खबर