जयपुर

Jammu Bus Accident: राजस्थान के यात्रियों की जम्मू में पलटी बस, एक महिला की मौत 24 घायल, वैष्णो माता के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालू

Jammu Bus Accident: राजस्थान के यात्रियों की बस माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों से भरी यह बस 21 मई रविवार को रियासी जिले में पलटने से बड़ा हादसा हो गया।
2 min read
• •
Updated: 22 May 2023, 12:55 AM IST
Jammu Bus Accident
Jammu Bus Accident

Jammu Bus Accident: राजस्थान के यात्रियों की बस माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों से भरी यह बस 21 मई रविवार को रियासी जिले में पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में जयपुर की एक 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई और करीब 24 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान की इस बस में झोटवाड़ा के लोग सवार थे।

बस में सवार लोगों की सूचना के आधार पर बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक आए मोड़ पर चालक बस का संतुलन नहीं बना पाया। इसकी वजह से दुर्घटना घटित हुई है, उन्होने बताया कि अचानक बस पलटने से मौके के हालात काफी परेशान करने वाले हो गए थे। ज्यादातर लोग एक दूसरे तथा खुद को संभालने में लगे हुए थे, अधिकतर लोग इस दुर्घटना में घायल हुए थे।

जयपुर की नीतिका को मृत घोषित
यह हादसा कटरा के पास मुर्री इलाके में रविवार दोपहर करीब एक बजे के आस—पास हुआ है। इस घटना में ज्यादातर लोग राजस्थान के होने के कारण कुछ देर बाद ही इसकी सूचना प्रदेश में पहुंच गई थी। दुर्घटनाग्रस्त बस में करीब 30 यात्री सवार होना बताया जा रहा है। इनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। यह सभी लोग माता के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। मिली सूचना के आधार पर हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा पहुंचाया, जहां जयपुर की नीतिका को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में से 11 को बाद में विशेष उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू भेजा गया

Published on: