जयपुर

राजस्थान में सवारियों से भरी बस पलटी, चीख पुकार सुनकर खेतों से दौड़े लोग, 3 माह की मासूम की मौत

Rajasthan Road Accident: बस एक घुमाव पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। बस में तीस सवारियां सवार थी। सवारियों की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में कार्य कर रहे लोग बस की ओर दौड़ें।

2 min read
Feb 13, 2024

Rajasthan Road Accident: चाकसू कस्बे से दूदू के लिए रवाना हुई ग्रामीण परिवहन की निजी बस फागी रोड पर कादेड़ा गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 23 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन माह की मासूम बालिका आईफा पुत्री इरफान मोहम्मद निवासी मौजमाबाद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


वहीं 11 गम्भीर घायलों को जयपुर रैफर कर दिया। सूचना मिलते ही सीआई कैलाश दान पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल भिजवाया। इस दौरान विधायक रामावतार बैरवा भी अस्पताल पहुंचे और घायलों को सम्भाला। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी राजस्थान पुलिस तलाश कर रही है। वहीं मृतक बालिका के दादा ने बस चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बस कादेड़ा से करीब दो किलोमीटर आगे जाकर एक घुमाव पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। बस में तीस सवारियां सवार थी। सवारियों की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में कार्य कर रहे लोग बस की ओर दौडे़। इस दौरान ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को निकाला और निजी वाहनों से उपजिला अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों नो बताया कि वर्तमान में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माणकर्ता संवेदक ने सड़क के पास से मिट्टी उठा ली। जिससे सड़क के पास 8 से 10 फीट तक गहरी खाई बन गई। लोगों का कहना था कि अगर गहरी खाई नहीं होती तो हादसा इतना भयावह नहीं होता।

अजयपाल गुर्जर (20) निवासी डाबिच, मोहनलाल रैगर (60) निवासी डाबिच, मनीष बंसल (35) निवासी सवाई माधोपुर, आशा मीना (35) निवासी खेरवाडा, किरण साहु (25) निवासी चाकसू, हुकुम गुर्जर (32) निवासी चाकसू, रितु शर्मा (25) निवासी खेतापुरा बुहारिया, महेश शर्मा निवासी डिडवाना लालसोट, राजवीर सिंह निवासी अजमेर, बीना जैन (43) निवासी चाकसू, नानगराम मीना (50) निवासी निवाई, रेशमा (35) निवासी चाकसू, राहुल माली (18) निवासी चाकसू, इरफान खान (22) निवासी मौजमाबाद, सीताराम जाट (33) निवासी चाकसू, डॉ. जाकिर हुसैन (55) निवासी चाकसू, तुलसीराम अग्रवाल (50) निवासी चाकसू, सीता अग्रवाल (48) निवासी चाकसू, पृथ्वी सिंह (40) निवासी चौरू, ग्यारसीलाल (60) निवासी चाकसू, नासिर मोहम्मद (28) निवासी चाकसू, मीरा देवी (40) निवासी ढूंसरी, पूर्वी निवासी चाकसू शामिल है।

- रेशमा, सीताराम, अजयपाल, आशा, हुकुम, रितु, महेश, राजवीर, बीना, सीता व पृथ्वीसिंह को चिकित्सकों ने जयपुर रैफर किया है।

Published on:
13 Feb 2024 10:42 am
Also Read
View All