जयपुर

उप-चुनावों के रूझानों पर कांग्रेस गदगद, बोले अशोक गहलोत— भाजपा की शुरु हो गई उल्टी गिनती

Rajasthan By Election Result 2018: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरुआती रूझानों पर कहा कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

2 min read
Feb 01, 2018
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot

जयपुर। लोकसभा सीट अजमेर और अलवर तथा माण्डलगढ़ विधानसभा सीट सहित कुल 17 विधानसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रूझानों में मुताबिक अलवर और अजमेर से भाजपा को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। वहीं इन शुरुआती रूझानों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। बढ़त से कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाना किया शुरू कर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरुआती रूझानों पर कहा कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जनता ने सरकार को नकार दिया है। राज्य सरकार की नकारापन सामने आ रहा है। सरकार के खिलाफ आमजन में काफी गुस्सा है इसका परिणाम सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादे किए वादे ही रह गए।

राज्य सरकार ने 15 लाख नौकरी ने वादा किया था लेकिन सरकार ने यह वादा पूरा नहीं किया। केन्द्र और राज्य सरकार से खुश नहीं है चुनाव के नतीजे साफ—साफ जाहिर कर रहे हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव मेें कांग्रेस की सरकार बनेगी, वहीं मोदी सरकार की विदाई तय है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि शुरुआती रूझान में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है आगे परिणाम और अच्छे रहेंगे। आम आदमी में राज्य सरकार के खिलाफ काफी गुस्सा है। चुनाव में सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है। विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस सरकार बनेंगी।

मीडियाकर्मी से बदसलूकी
मीडियाकर्मी से यहां लगे एक सुरक्षा अधिकारी द्वारा बदसलूकी करने से नाराज मीडियाकर्मी धरने पर बैठ गए। बाद में अधिकारियों की समझाइश पर मीडियाकर्मी माने। जानकारी के अनुसार पुलिस उप अधीक्षक राजेश मीणा ने एक मीडियाकर्मी से बदसलूकी। इससे नाराज मीडियाकर्मी धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
शुरुआती परिणामों को देखते हुए प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ जश्न मना रहे है और एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

Updated on:
01 Feb 2018 10:40 am
Published on:
01 Feb 2018 10:38 am