जयपुर

Rajasthan Cabinet Minister List : भजनलाल कैबिनेट में बनेंगे कितने मंत्री, अभी-अभी आया ऐसा बड़ा अपडेट, इतने नाम तय

Rajasthan Cabinet Minister List प्रदेश में भजनलाल सरकार के लिए मंत्रिमंडल का गठन चुनौतिपूर्ण बना हुआ है। वजह है कि मंत्रिमंडल में युवा, पहले बार जीते और वरिष्ठ विधायकों के गठजोड़ को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। सीएम शपथ लेने के बाद दो बार दिल्ली दौरा भी कर चुके हैं, लेकिन मंत्रिमंडल की संख्या और चेहरे दोनों ही तय नहीं हो पा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2023, 8:43 AM IST
rajasthan_cabinet_minister_list.jpg

Rajasthan Cabinet Minister List प्रदेश में भजनलाल सरकार के लिए मंत्रिमंडल का गठन चुनौतिपूर्ण बना हुआ है। वजह है कि मंत्रिमंडल में युवा, पहले बार जीते और वरिष्ठ विधायकों के गठजोड़ को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। सीएम शपथ लेने के बाद दो बार दिल्ली दौरा भी कर चुके हैं, लेकिन मंत्रिमंडल की संख्या और चेहरे दोनों ही तय नहीं हो पा रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में जम्बो मंत्रिमंडल बनाया गया है, उसी तर्ज पर राजस्थान में भी बड़ा मंत्रिमंडल बनाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। यही वजह है कि आलाकमान ने अभी तक प्रदेश के मंत्रिमंडल को हरी झंडी नहीं दी है। उधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि जल्द मंत्रिमंडल की गठन की सूचना दे दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ में नियमानुसार सीएम सहित 13 का मंत्रिमंडल हो सकता है। वहां भाजपा सरकार ने सीएम सहित 12 मंत्री बना दिए हैं। इसी तरह मध्यप्रदेश में सीएम सहित 34 का मंत्रिमंडल हो सकता है। यहां सीएम सहित 31 मंत्री बनाए जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा आलाकमान यही प्रयोग राजस्थान में करने पर विचार कर रहा है। ऐसा हुआ तो प्रदेश में मंत्रिमंडल में 30 में से 25 से 27 के बीच चेहरे शामिल हो सकते हैं। अभी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सहित 3 बन चुके हैं। ऐंसे में करीब 23 से 24 मंत्रियों को और शपथ दिलाई जा सकती है।


भेजे गए 30 नामों पर चल रहा मंथन
पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार करीब तीस नाम प्रदेश की कोर टीम ने केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपे थे। कुछ नाम केन्द्रीय नेतृत्व ने अपने स्तर पर भी छांट रखे हैं। इन दोनों में से नाम तय किए जाएंगे। इसके बाद प्रदेश सरकार को यह नाम भिजवा दिए जाएंगे। नाम आने के तुरंत बाद मंत्रिमंडल का गठन हो जाएगा।

राजभवन में तीन दिन से तैयारी कर रखी
सूत्रों के अनुसार राजभवन को सरकार की ओर से मंत्रिमंडल शपथ के लिए तैयारी के संकेत तीन दिन पहले ही मिल चुके थे। इसके बाद राजभवन ने तैयारी भी शुरू कर थी। टेंट भी लग चुका है। राजभवन से जुड़े सूत्रों के अनुसार सरकार तीन से चार घंटे पहले सूचना देगी तो भी मंत्रिमंडल की शपथ कराई जा सकती है। पहले चर्चा थी कि 27 दिसम्बर को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है, लेकिन पार्टी ने विधायकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में रहें। प्रधानमंत्री वीसी के माध्यम से बुधवार को विधायकों को सम्बोधित कर सकते हैं।

Published on: