मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 15 दिसंबर को सीएम पद की शपथ ली थी। इस बात को 12 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पाया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मंत्रियों की शपथ हो चुकी है, फिर भी राजस्थान को इंतजार करना पड़ रहा है। मंत्री नहीं बन पाने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित विपक्ष के कई नेता जुबानी हमला बोल रहे हैं।