जयपुर

Ratan Tata : उद्योगपति रतन टाटा को राजस्थान के सीएम व पूर्व सीएम ने इस तरीके से किया याद

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी टाटा के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी रतन टाटा का निधन अत्यंत दु:खद है।
less than 1 minute read
Oct 10, 2024
Feature image

जयपुर। उद्योगपति रतन टाटा के निधन से राजस्थान में शोक की लहर है। इधर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी टाटा के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी रतन टाटा का निधन अत्यंत दु:खद है।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा: आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
टाटा का योगदान केवल व्यावसायिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया, बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा: वे अपने परोपकारी कार्योंं के लिए भी प्रसिद्ध थे
उद्योगपति रतन टाटा का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। रतन टाटा ने अपने कारोबार में हमेशा भारत देश को प्राथमिकता देकर हम सबको गर्व करने के बहुत से मौके दिए। वे अपने परोपकारी कार्यों के लिए भी प्रसिद्ध थे। ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व को मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Updated on:
10 Oct 2024 09:56 am
Published on:
10 Oct 2024 09:56 am