जयपुर

4 ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से नॉर्दन रिंगरोड तक… 23,890 करोड़ के प्रोजेक्ट्स में देरी पर भड़के CM Bhajanlal, अफसरों को फटकार

Rajasthan Development Projects: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में चल रही 23,890 करोड़ रुपए की परियोजनाओं में देरी पर नाराजगी जताते हुए अफसरों को फटकार लगाई।

2 min read
Apr 25, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो: पत्रिका

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में चल रही 23,890 करोड़ रुपए की परियोजनाओं में देरी पर नाराजगी जताते हुए अफसरों को फटकार लगाई। साथ ही कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट में देरी के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। सीएम ने भरतपुर-डीग, सीकर-झुन्झुनूं, आबूरोड़, बांसवाड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की प्री फिजिबिलिटी स्टडी करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा नॉर्दन रिंगरोड के लिए भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राज उन्नति की चौथी बैठक में 23,890 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने तय समय में योजनाओं के पूरे नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अब प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की देरी के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने अमृत 2.0 के तहत विलम्ब हो रहे प्रोजेक्ट्स को लेकर अधिकारियों को डांट लगाई।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Expressway: राजस्थान के 5 जिलों से गुजरेगा यह एक्सप्रेस-वे, जमीन अधिग्रहण से पहले लेंगे ग्रामीणों की राय

सीएम ने भरतपुर-डीग, सीकर-झुंझुनूं, आबूरोड़, बांसवाड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की प्री फिजिबिलिटी स्टडी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट के बनने से आमजन को बेहतर एयर कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। उन्होंने अधिकारियों को बीकानेर के नाल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को समय सीमा में एवं केन्द्र सरकार से समन्वय स्थापित करते हुए निविदा प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में जानकारी दी गई कि सिविल एयरपोर्ट विस्तार एवं विकास के लिए भूमि प्रत्यावर्तन के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। साथ ही वन विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा भूमि का सीमांकन भी किया जा चुका है।

नॉर्दन रिंगरोड प्रोजेक्ट को लेकर भी दिए निर्देश

बैठक के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर नॉर्दन रिंगरोड अजमेर हाइवे एनएच-48 (बगरू) से प्रारम्भ होकर जयपुर-दिल्ली एनएच-48 एवं जयपुर-सीकर एनएच-52 से निकलकर जयपुर-बांदीकुई स्पर तक बनेगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भूमि अवाप्ति व कार्यादेश संबंधी कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों को समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश दिए।

90 एकड़ भूमि पर बन रहा राजस्थान मंडपम

सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर के टोंक रोड बी2 बायपास पर 90 एकड़ भूमि पर बनने वाले राजस्थान मंडपम की प्रगति को लेकर कहा कि इस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत भारत मंडपम की तर्ज पर प्रदेशवासियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल पाएगी। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से समन्वय कर राजस्थान मंडपम के निर्माण को लेकर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने राजस्थान मंडपम को टोंक रोड, जेएलएन मार्ग तथा मुख्य मार्गों के साथ कनेक्टिविटी की संभावनाओं पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में राइजिंग राजस्थान के तहत चिन्हित एमओयू की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जयपुर में एकीकृत लॉजिस्टिक परियोजना के अन्तर्गत इनलैंड कंटेनर डिपो एवं मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इन अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री ने बालोतरा में पोषाहार वितरण में गलत खाते में भुगतान के प्रकरण में लापरवाही पर 16 सीसीए का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एक अन्य प्रकरण में बीमा राशि का भुगतान नहीं होने पर डूंगरपुर के संबंधित सीडीपीओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। अजमेर में कृषि यंत्र सब्सिडी आवंटन प्रकरण में लापरवाह कार्मिकों पर एफआइआर दर्ज करने को कहा। बाड़मेर में कृषि आदान-अनुदान के समय पर भुगतान को लेकर कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, 11 शहरों में रिंग रोड की DPR प्रक्रिया पर फिलहाल रोक
Also Read
View All