25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pachpadra Refinery Fire Incident: उद्घाटन से पहले भीषण आग का असली सच क्या? चुप्पी के पीछे इन कंपनियों की बड़ी लापरवाही

Pachpadra Refinery Fire: एचपीसीएल और पेट्रोलियम विभाग ने पचपदरा रिफाइनरी में आग से हुए नुकसान व मरम्मत अवधि पर चुप्पी साध ली है। हादसे के बाद भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, जबकि जांच तेज कर दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Apr 25, 2026

Pachpadra Refinery Fire Before Inauguration Hidden Truth Silence Exposes Major Corporate Negligence

Pachpadra Refinery Fire Incident (Patrika Photo)

Pachpadra Refinery Fire Update: जयपुर: राज्य सरकार और एचपीसीएल के संयुक्त उपक्रम एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में आग लगने की घटना के बाद हुए नुकसान को लेकर शुक्रवार को भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई। एचपीसीएल और राजस्थान पेट्रोलियम विभाग ने इस संबंध में चुप्पी साध रखी है कि आग से कितना नुकसान हुआ और इसे ठीक करने में कितना समय लगेगा? हालांकि, जांच एजेंसियां घटना के हर पहलू की पड़ताल में जुटी है।

रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स में बन रही विभिन्न यूनिट्स का काम अलग-अलग कंपनियों को सौंपा गया है, जिस क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) में आग लगी, उसका निर्माण कार्य टाटा प्रोजेक्ट्स के जिम्मे है।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग तकनीकी खामी या उपकरण में रिसाव के कारण लग सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी। घटना के बाद सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता नियंत्रण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि निर्माण कार्य वे उपकरणों की गुणवत्ता की जांच नहीं होने या कोई भी तकनीकी चूक गंभीर परिणाम ला सकती है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां संबंधित कॉन्ट्रेक्टर कंपनियों, साइट इंजीनियरों और प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ कर रही हैं।

इन कंपनियों की है जिम्मेदारी

  • कूड डिस्टिलेशन यूनिट - वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट - टाटा प्रोजेक्ट्स
  • डिलेड कोकर यूनिट - टाटा प्रोजेक्ट्स
  • वैक्यूम गैस ऑयल हाइड्रोट्रीटिंग यूनिट - टाटा प्रोजेक्ट्स
  • डीजल हाइड्रो ट्रीटिंग यूनिट - टोयो इंजीनियरिंग
  • हाइड्रोजन जनरेशन यूनिट - टोयो इंजीनियरिंग
  • सल्फर रिकवरी यूनिट - मेघा इंजीनियरिंग
  • मोटर स्पिरिट ब्लॉक - टेकनिप प्राइम-जी टेकनिप
  • पेट्रोकेमिकल फ्लूडाइज्ड कैटालिटिक क्रैकिंग यूनिट - एलएंडटी
  • स्टीम टरबाइन जनरेटर - मेघा इंजीनियरिंग
  • सर्कुलेटिंग फ्लूइडाइज्ड बेड कम्बशन बॉयलर्स - मेघा इंजीनियरिंग

पेट्रोकेमिकल यूनिट…

  • ड्यूल फीड क्रैकर यूनिट (डीएफसीयू) एलएंडटी
  • पॉली एथिलीन मेघा इंजीनियरिंग जीनियरिंग
  • पॉली प्रोपलीन यूनिट (पीपीयू) मेघा इंजीनियरिंग
  • ब्यूटेन-1 मेघा इंजीनियरिंग