
Pachpadra Refinery Fire Incident
राजस्थान के बालोतरा जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने देश की सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को लगी भीषण आग के बाद जहाँ एक तरफ पूरा प्रशासन जांच में जुटा था, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा में एक ऐसी चूक सामने आई, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। दरअसल, प्रधानमंत्री के प्रस्तावित सभा स्थल के उस मंच पर, जहाँ परिंदा भी पर नहीं मार सकता था, वहां एक युवक न केवल चढ़ गया, बल्कि उसने इत्मीनान से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
इस वायरल वीडियो ने जैसे ही पुलिस महकमे में खलबली मचाई, जोधपुर रेंज आईजी ने इसे अक्षम्य लापरवाही माना।
घटना 20 अप्रैल की शाम की बताई जा रही है। रिफाइनरी की यूनिट में आग लगने के बाद शाम करीब 5 बजे एचपीसीएल (HPCL) और मुख्यमंत्री ने आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रद्द होने की घोषणा कर दी थी।
सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री के मंच तक किसी का भी पहुंचना खतरनाक हो सकता है।
बताया जा रहा है कि युवक के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिस जवानों ने भी उस प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो बनाए थे। 'रील' बनाने की यह सनक अब राजस्थान पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। बालोतरा पुलिस अब उस युवक की भी तलाश कर रही है जिसने सुरक्षा घेरा तोड़ा था।
Updated on:
24 Apr 2026 04:51 pm
Published on:
24 Apr 2026 04:51 pm
