जयपुर

Rajasthan CNG Rate: राजस्थान वालों को बड़ा झटका! आज से फिर महंगी हुई CNG, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट

Jaipur CNG price: राजधानी जयपुर में आज से सीएनजी 2 रुपए महंगी हो गई। टोरेंट गैस की नई दर 103.50 रुपए प्रति किलो है। दो महीने में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इस दौरान दाम 6 रुपए बढ़े हैं। कोटा, बारां और रावतभाटा में नई दर 106 रुपए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 12:46 PM IST
Jaipur CNG Price Hike
जयपुर, कोटा और अलवर में आज से महंगी हुई CNG (फोटो-एआई)

Rajasthan CNG Price Hike: जयपुर: टोरेंट गैस ने राजस्थान के सात शहरों में सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए हैं। नई दरें रविवार (29 नवंबर) सुबह से लागू हो गई हैं। जयपुर, अलवर और नीमराणा में अब सीएनजी 101.50 रुपए की जगह 103.50 रुपए प्रति किलोग्राम मिलेगी।

कंपनी की नई दर सूची के मुताबिक, कोटा, बारां और रावतभाटा में सीएनजी की कीमत 104 रुपए से बढ़कर 106 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। धौलपुर में अब एक किलो सीएनजी के लिए 105 रुपए देने होंगे। यहां पहले कीमत 103 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

दो महीने में तीसरी बार बढ़े दाम

टोरेंट ने पिछले दो महीने में तीसरी बार सीएनजी की कीमत बढ़ाई है। इससे पहले कंपनी ने 6 अक्टूबर की रात और 1 नवंबर को दाम 2-2 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाए थे। ताजा बढ़ोतरी के साथ इस अवधि में सीएनजी कुल 6 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है।

सात शहरों में सीएनजी की नई कीमत

शहरपुरानी दर (रुपए प्रति किलो)नई दर (रुपए प्रति किलो)
जयपुर101.50103.50
अलवर101.50103.50
नीमराणा (अलवर)101.50103.50
धौलपुर103.00105.00
कोटा104.00106.00
बारां104.00106.00
रावतभाटा (चित्तौड़गढ़)104.00106.00
Updated on:
29 Nov 2026, 12:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All